दशकों से बच्चों के पसंदीदा किरदार बने रहे अलादीन पर बनी नई फिल्म ने भारत में पिछले शुक्रवार रिलीज हुईं दोनों हिंदी फिल्मों को पटखनी दे दी है। फिल्म अलादीन ने पहले ही दिन दोनों फिल्मों की कुल कमाई से ज्यादा का कलेक्शन किया। डिजनी की फिल्म अलादीन ने बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को 4.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई की और शनिवार को इसका नेट कलेक्शन 6.50 करोड़ रुपये रहा। फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी का इन दो दिन का कलेक्शन करीब सात करोड़ रुपये और इंडिया मोस्ट वांटेड का कलेक्शन करीब पांच करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वहीं अलादीन ने दोनों दिन मिलाकर करीब 11 करोड़ रुपये का कारोबार भारत में कर लिया है। शनिवार के जो आंकड़े सामने आए हैं, उसने हिंदी फिल्म जगत को और चौंका दिया है। वहीं अजय देवगन, रकुल प्रीत व तबू की फिल्म ने दूसरे हफ्ते में भी अपना दमखम बनाए रखा और इन दोनों नई फिल्मों से ज्यादा कमाई की।
विज्ञापन
2 of 5
अलादीन
- फोटो : file photo
हिंदी फिल्मों का कारोबार पिछले पांच साल से देश में बढ़ रहा है, फिल्में पहले से ज्यादा कारोबार कर रही हैं और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन ये कलेक्शन उत्तर भारत के दो प्रमुख वितरण क्षेत्रों दिल्ली-यूपी (दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड) और ईस्ट पंजाब (पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू व कश्मीर) में जहां हरे निशान पर रहे हैं, वहीं मुंबई वितरण क्षेत्र (महाराष्ट्र व गुजरात) में हिंदी फिल्मों का कारोबार साल दर साल के तुलनात्मक आंकड़ों में लगातार होता दिख रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
PM Narendra Modi
- फोटो : social media
इसकी बड़ी वजह मानी जा रही है मुंबई वितरण क्षेत्रों में हॉलीवुड फिल्मों का बढ़ता दबदबा। शुक्रवार 24 अप्रैल को इस बार दो बड़ी हिंदी फिल्में पीएम नरेंद्र मोदी और इंडियाज मोस्ट वांटेड रिलीज हुईं। पीएम नरेंद्र मोदी जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक के तौर पर प्रचारित की गई, वहीं इंडियाज मोस्ट वांटेड की कहानी आतंकवादी यासीन भटकल के पकड़े जाने की घटना से प्रेरित है। लेकिन, दोनों फिल्में मिलकर भी हॉलीवुड फिल्म अलादीन को टक्कर नहीं दे सकी।
4 of 5
India's Most Wanted
- फोटो : amar ujala mumbai
डिजनी की फिल्म अलादीन ने बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को 4.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई की और शनिवार को इसका नेट कलेक्शन 6.50 करोड़ रुपये रहा। फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी का इन दो दिन का कलेक्शन करीब 6 करोड़ रुपये और इंडिया मोस्ट वांटेड का कलेक्शन करीब 5 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वहीं अलादीन ने दोनों दिन मिलाकर करीब 11 करोड़ रुपये का कारोबार भारत में कर लिया है।
पीएम नरेंद्र मोदी और इंडियाज मोस्ट वांटेड से बेहतर कारोबार पिछले हफ्ते रिलीज हुई अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह औऱ तबू की फिल्म दे दे प्यार दे ने किया है। दे दे प्यार दे ने रिलीज के दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को करीब 3.5 करोड़ रुपये और शनिवार को करीब 3.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। टी सीरीज की ये फिल्म अब तक करीब 69.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।