फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने से कुछ कदम दूर भूल-भुलैया 3, सिंघम अगेन का संघर्ष जारी

Sun, 10 Nov 2024 09:30 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: जहां कार्तिक आर्यन की फिल्म ने 35.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग की, वहीं सिंघम अगेन ने पहले दिन 43.5 करोड़ रुपये कमाए। अब, एक हफ्ते बाद, ऐसा लग रहा है कि 'भूल भुलैया 3' दौड़ में आगे है। वही, 'सिंघम अगेन' वीकेंड पर भी दर्शकों को सिनेमाघरों में लाने में कामयाब नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
1 of 6
सिंघम अगेन vs भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty, bhoolbhulaiyaa.movie
कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' और 'रोहित शेट्टी' की 'सिंघम अगेन' 1 नवंबर को त्योहारों के मौके पर बड़े पर्दे पर उतरीं। दोनों फिल्मों के सामूहिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने पहले दिन भारत में कुल 79 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इतिहास रच दिया। जहां कार्तिक आर्यन की फिल्म ने 35.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग की, वहीं सिंघम अगेन ने पहले दिन 43.5 करोड़ रुपये कमाए। अब, एक हफ्ते बाद, ऐसा लग रहा है कि 'भूल भुलैया 3' दौड़ में आगे है। वही, 'सिंघम अगेन' वीकेंड पर भी दर्शकों को सिनेमाघरों में लाने में कामयाब नहीं हो पा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
भूल-भुलैया 3 की चली आंधी
सैकनिल्क के अनुसार, भूल भुलैया 3 ने पूरे भारत में लगभग 4100 शो के साथ 20.75% की कुल ऑक्यूपेंसी देखी। कथित तौर पर 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में कुल 183.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, निर्माताओं के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के सिर्फ सात दिनों में 168.86 करोड़ रुपये कमाए थे और घरेलू स्तर पर अपने सातवें दिन 12.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन

3 of 6
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
200 करोड़ी बनने से इतनी कदम दूर फिल्म
वही, बात करें दूसरे हफ्ते की तो फिल्म ने अपनी रिलीज को नौवें दिन यानी शनिवार को 15.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन अब फिल्म की कुल कमाई 183.00 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म जल्द ही 200 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली है।

4 of 6
'सिंघम अगेन' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिंघम अगेन के छूटे पसीने
इस बीच, रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन जिसमें अजय देवगन, करीना कपूर , दीपिका पादुकोण , रणवीर सिंह , अक्षय कुमार , टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं  ने भारत में अपनी रिलीज के आठ दिनों में कुल 180 करोड़ रुपये कमाए हैं। कहा जाता है कि यह फिल्म 350 करोड़ रुपये के बजट पर बनी है। निर्माताओं ने बताया कि फिल्म ने अपने पहले सप्ताहांत में भारत में 125 करोड़ रुपये की कमाई की है।
विज्ञापन

5 of 6
सिंघम अगेन ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इतनी कमाई कर चुकी है फिल्म
फिल्म के नौवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो सिंघम अगेन ने नौवें दिन आठ करोड़ 73 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 189.73 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमरन - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan
अमरन
शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की हाल ही में रिलीज हुई बायोपिक अमरन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और दर्शक इसे अच्छी समीक्षा दे रहे हैं। सैकनिल्क के अनुसार, 'अमरन' ने 9 दिनों में 140.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और भारत का नेट कलेक्शन 122.25 करोड़ रुपये है।

Delhi Ganesh: तमिल अभिनेता दिल्ली गणेश का 80 वर्ष की आयु में निधन, 400 से अधिक फिल्मों में किया काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें