फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: 'जेलर 2' का जलवा बरकरार, 'प्रहार' और 'नई नवेली' की हालत खराब; जानें 'उड़ता तीर' का कलेक्शन

Wed, 28 Oct 2026 10:24 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' राज कर रही है। 
  • वहीं फिल्म 'उड़ता तीर' भी अच्छी कमाई कर रही है। 
  • जानिए 'नई नवेली', 'प्रहार' और 'दृश्यम 3' ने आज बुधवार को कितना कलेक्शन किया है। 
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में लगी हुई हैं। इनमें 'जेलर 2', 'उड़ता तीर', 'दृश्यम 3', 'नई नवेली' और 'प्रहार' जैसी फिल्में शामिल हैं। इस खबर में जानिए इन सभी फिल्मों का आज का कलेक्शन। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
दृश्यम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
'दृश्यम 3' का कलेक्शन
अजय देवगन की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' की कमाई अब लाखों में उतर आई है। फिल्म को रिलीज हुए 27 दिन हो चुके हैं। आज खबर लिखे जाने तक इसने 65 लाख की कमाई की है। वहीं इसका टोटल कलेक्शन 371.85 करोड़ हो गया है। फिल्म धीरे-धीरे 400 करोड़ की ओर बढ़ रही है। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रहार - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'प्रहार' का धीमा कलेक्शन
राजकुमार राव, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत की फिल्म 'प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी' बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत से ही धीमी कमाई कर रही है।

इसे रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं, लेकिन एक भी दिन ये फिल्म 4 करोड़ या इससे ज्यादा की कमाई नहीं कर सकी। अब बीते 3 दिनों से 'प्रहार' लाखों में ही कमाई कर पा रही है। आज इसने 25 लाख की कमाई की है। इसके साथ इसका कुल कलेक्शन 21.25 करोड़ हुआ है। 

4 of 6
फिल्म 'नई नवेली' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'नई नवेली' भी लाखों में कमा रही 
यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' भी प्रहार के ही नक्शे कदम पर चल रही है। ये भी अब लाखों में ही सिमट गई है। आज इसने महज 20 लाख की कमाई की है। इसके साथ 13 दिनों में इसने कुल 25.50 करोड़ की कमाई की है। 
विज्ञापन

5 of 6
उड़ता तीर - फोटो : यूट्यूब
'उड़ता तीर' का कलेक्शन
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' ठीक-ठाक कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज के छठवें दिन 1.94 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ इसका टोटल कलेक्शन 27.94 करोड़ हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'जेलर 2' का जलवा बरकरार 
  • सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
  • फिल्म को रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं।
  • इसके बावजूद इसकी कमाई 5 करोड़ से ऊपर ही है।
  • आज फिल्म ने 5.29 करोड़ की कमाई की है।
  • इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 420.94 करोड़ हो गया है।
  • वहीं वर्ल्डवाइड इसने 744 करोड़ की कमाई कर ली है। 

ये भी पढ़ें- काॅफी विद करण: दो साल की बेटी से लड़ते हैं वरुण, रणबीर कपूर को देखकर क्यों आती है शर्म? ट्रोलिंग पर कही यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें