टिकट खिड़की पर पहले हफ्ते में शानदार कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ ने रविवार को भी अपना जलवा दिखाया। इस फिल्म को देखने जुटी दर्शकों की भीड़ के चलते बीते शुक्रवार को रिलीज हुई राजकुमार राव की फिल्म ‘हिट द फर्स्ट केस’ रविवार को भी उम्मीद के मुताबिक कारोबार नहीं कर पाई। उधर, फिल्म ‘शाबाश मिथु’ पहले तीन दिन में ही फ्लॉप फिल्म घोषित हो गई है और सोमवार से इसके शोज भी कम होने की आशंका दिखने लगी है। इस बीच इससे ज्यादा कलेक्शन वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म ने रिलीज के चौथे रविवार को कर लिया।