फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर ‘दृश्यम 3’ का दिखा दबदबा, ‘चांद मेरा दिल’ और ‘करुप्पु’ समेत बाकी फिल्मों का ऐसा बीता रविवार

Mon, 25 May 2026 08:09 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Report: सिनेमाघरों में दर्शकों के मनोरंजन के लिए अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में मौजूद हैं। जानते हैं कि रविवार के दिन दर्शकों ने किस फिल्म को दिया सबसे ज्यादा प्यार…
विज्ञापन
1 of 7
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रोमांस और सस्पेंस-थ्रिलर व एक्शन से भरपूर फिल्में देखने को मिल रही हैं। एक ओर जहां बॉलीवुड फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ की लव स्टोरी दर्शकों को प्रभावित कर रही है। वहीं दूसरी ओर मोहनलाल की सफल सस्पेंस-थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ भी दर्शकों को अपने रहस्य की गुत्थी में फंसा रही है। जानते हैं इस बीच बाकी फिल्मों का रहा कैसा प्रदर्शन?

विज्ञापन

2 of 7
चांद मेरा दिल - फोटो : इंस्टाग्राम

चांद मेरा दिल
अनन्या पांडे और लक्ष्य की ‘चांद मेरा दिल’ दर्शकों को प्रभावित कर रही है। फिल्म की कहानी और गाने लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। धीमी शुरुआत के बाद अब फिल्म धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। अपने पहले रविवार को फिल्म ने 4.35 करोड़ रुपए की कमाई की है। ये उसकी शुरुआती तीन दिनों में सबसे ज्यादा कमाई है। इससे पहले शनिवार को फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस तरह से तीन दिनों में ‘चांद मेरा दिल’ का कुल कलेक्शन 11.10 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

विज्ञापन

3 of 7
दृश्यम 3 - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

दृश्यम 3
मोहनलाल की सस्पेंस-थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ को लेकर दर्शकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। अब फिल्म ने संडे की छुट्टी का फायदा उठाते हुए चौथे दिन 13.95 करोड़ रुपए की कमाई की। इससे पहले शनिवार को फिल्म ने 13.70 करोड़ रुपए कमाए थे। इस तरह से शुरुआती चार दिनों में ‘दृश्यम 3’ का कुल कलेक्शन 54.55 करोड़ रुपए हो गया है।

4 of 7
करुप्पु - फोटो : एक्स

करुप्पु
सूर्या और तृषा की ‘करुप्पु’ दूसरे हफ्ते में भी अपनी रफ्तार बनाए हुए है। फिल्म ने अब अपने 10वें दिन दूसरे रविवार को भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 16.74 करोड़ रुपए की कमाई की है। जबकि फिल का कुल कलेक्शन 10 दिनों में 148.55 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। अब फिल्म की निगाहें जल्द ही डेढ़ सौ करोड़ के आंकड़े को पार करने पर हैं।

विज्ञापन

5 of 7
पति पत्नी और वो दो - फोटो : यूट्यूब

पति पत्नी और वो दो
आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ की कॉमेडी लोगों को पसंद आ रही है, मगर धीरे-धीरे। क्योंकि फिल्म की कमाई काफी धीमी रफ्तार में आगे बढ़ रही है। अपने 10वें दिन रविवार को फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपए की कमाई की है। इससे पहले शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 2.75 करोड़ रुपए रहा था। वहीं 10 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 36.35 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। 

विज्ञापन

6 of 7
फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

कृष्णावतारम पार्ट 1
भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को दिखाती ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ बॉक्स ऑफिस पर अपने तीसरे हफ्ते में भी अच्छी कमाई कर रही है। अब फिल्म ने 18वें दिन अपने तीसरे रविवार को भी 2.39 करोड़ रुपए की कमाई की है। जबकि फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 28.88 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राजा शिवाजी - फोटो : सोशल मीडिया
राजा शिवाजी
रितेश देशमुख की हिस्टोरिकल-ड्रामा ‘राजा शिवाजी’ अब अपने चौथे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। फिल्म अभी भी लगातार दर्शकों को अच्छी संख्या में अपनी ओर खींच रही है। अब अपने चौथे सोमवार को 24वें दिन 1.30 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन 24 दिनों में 92.07 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें