अभिनेता कार्तिक आर्यन की अलग अलग शहरों में जाकर अपने प्रशंसकों से मिलने के लिए की जा रही मेहनत रंग दिखा रही है। उनकी नई फिल्म ‘भूल भूलैया 2’ ने बीते रविवार को शानदार कलेक्शन करते हुए फिल्मी कारोबार पर नजर रखने वाले लोगों को भी चौंका दिया है। वहीं, आयुष्मान खुराना की पिछली फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ के बाद एक और फिल्म ‘अनेक’ भी फ्लॉप घोषित हो गई है। दक्षिण में तेलुगू फिल्म ‘एफ थ्री’ का धमाल जारी है और इस बीच तमिल फिल्म ‘डॉन’ ने भी अपने हीरो शिवकार्तिकेयन के करियर का नया रिकॉर्ड बना दिया है। आइए आपको बताते हैं देश भर में चल रही प्रमुख फिल्मों के इतवार को हुए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में..