फिल्म- यशोदा
- फोटो : सोशल मीडिया
तेलुगू में रिलीज होंगी ये फिल्में
तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के लिहाज से यह शुक्रवार काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इस दिन तेलुगू भाषा में चार फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिलने वाली है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सामंथा की यशोदा का है। यह फिल्म हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा चंदू मोंडेटी के निर्देशन में बनी फिल्म 'कार्तिकेयन 2' भी सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में निखिल सिद्धार्थ, अनुपमा परमेश्वरन, आदित्य मोहन और अनुपम खेर लीड रोल में नजर आएंगे। इन दो फिल्मों के अलवा नितिन कैथराइन ट्रेसा, कृति शेट्टी अभिनीत फिल्म 'मचेरला नियोजकावर्गम' भी इसी शुक्रवार को रिलीज हो रही है। लक्ष्मण के कृष्णा के निर्देशन में बनी फिल्म 'स्वाथिमुथ्य' भी इस शुक्रवार को लोगों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।