फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGF Chapter 2: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब टीवी पर आएगी केजीएफ 2, जानिए कब और कहां देख सकेंगे यह फिल्म

Mon, 12 Sep 2022 02:24 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ: चैप्टर 2 का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है। दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली यह फिल्म अब छोटे पर्दे पर आने जा रही है। यश द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, सोनी मैक्स पर वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के लिए 'केजीएफ: चैप्टर 2' पूरी तरह तैयार है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है, जिसका प्रीमियर 18 सितंबर को रात 8 बजे सोनी मैक्स पर होगा।
विज्ञापन

2 of 4
केजीएफ चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ 2 के वर्ल्ड टीवी प्रीमियर के बारे में बात करते हुए, यश ने कहा, "एक टीम के रूप में, हमारे पास एक महान सिनेमाई अनुभव बनाने की दृष्टि थी और हम चाहते थे कि यह हमारे देश के हर हिस्से और दुनिया भर के लोगों तक पहुंचे। केजीएफ चैप्टर 2 ने सिनेमा प्रेमियों को एक साथ लाया और एक शक्तिशाली कहानी सुनाई। दर्शकों ने हम पर जिस तरह का प्यार बरसाया वह अविश्वसनीय है।"
विज्ञापन

3 of 4
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता ने आगे कहा कि वह टीवी प्रीमियर के माध्यम से अधिक दर्शकों तक पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं। यश बोले, "मेरा मानना है कि सिनेमा की कोई सीमा नहीं है और यह माध्यमों से परे है, और टेलीविजन हमेशा मेरे लिए बहुत खास रहेगा। मैं सोनी मैक्स के माध्यम से अधिक दर्शकों तक पहुंचने के लिए उत्सुक हूं। और मुझे उम्मीद है कि जिन लोगों ने केजीएफ 2 देखी है, वह अपने घरों में बैठकर एक बार फिर से इसका आनंद लेंगे।"
विज्ञापन

4 of 4
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : ट्विटर
गौरतलब है कि केजीएफ चैप्टर 2 में संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी और प्रकाश राज भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। जिसके बाद यह भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें