इन दिनों सोशल मीडिया पर #BottleCapChallenge चल रहा है। इस चैलेंज में गोल घूमते हुए सामने रखी बोतल के ढक्कन को बिना बोतल गिराए खोलकर हटाना होता है। अब तक हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड सितारों तक इस चैलेंज को पूरा करते हुए सोशल मीडिया पर अपना वीडियो शेयर कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान ने भी #BottleCapChallenge करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही आपको बताते हैं अब तक कौन-कौन से सितारे #BottleCapChallenge कर चुके हैं।
विज्ञापन
2 of 8
akshay kumar
- फोटो : instagram
अक्षय कुमार
बॉलीवुड में अक्षय कुमार ने इस चैलेंज को स्वीकार करते हुए एक हैरतअंगेज वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा- 'मैं खुद को रोक नहीं पाया #BottleCapChallenge। अपने आइडल से इंस्पायर होकर। मुझे दिखने वाले बेस्ट वीडियो को मैं री-ट्वीट और री-पोस्ट करूंगा। तो लड़कों और लड़कियों इसे करो। इसे करते हैं।'
विज्ञापन
3 of 8
Tiger Shroff
- फोटो : Social Media
टाइगर श्रॉफ
अक्षय कुमार के अलावा टाइगर श्रॉफ भी इस चैलैंज को पूरा कर चुके हैं। हालांकि टाइगर इस चैलेंज को एक स्टेप आगे ले गए। उन्होंने इसे अपनी आंख पर पट्टी बांध कर किया। टाइगर के आंख पर लाल रंग की पट्टी बंधी और रिवर्स किक मारते हुए बोतल के ढक्कन को खोल दिया।
4 of 8
Sushmita Sen
- फोटो : social media
सुष्मिता सेन
सोशल मीडिया पर सुष्मिता का #BottleCapChallenge वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। उन्होंने यह चैलेंज अकेले नहीं किया है बल्कि परिवार के साथ किया है। बता दें कि सुष्मिता के अलावा इस चैलेंज को उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल, बेटी रिनी और अलिशा ने भी किया।
विज्ञापन
5 of 8
Vidyut Jamwal
- फोटो : Social Media
विद्युत जामवाल
विद्युत केरल के सबसे प्राचीन मार्शल आर्ट्स फॉर्म में महारत हासिल कर चुके हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह सामने तीन बोतलें रखी हुई थीं। तीनों के ऊपर ढक्कन लगा है। विद्युत जामवाल कुछ समय के तक इन बोलतों को निहारते हैं और उसके बाद रिवर्स किक से एक साथ इन दिनों के ढक्कन खोल देते हैं।
विज्ञापन
6 of 8
सुनील ग्रोवर के पोस्ट पर रिएक्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
सुनील ग्रोवर
अपनी एक्टिंग और कॉमे़डी से सभी के दिल में जगह बना चुके सुनील ग्रोवर अपने अनोखे अंदाज में #BottleCapChallenge चैलेंज पूरा किया। लेकिन उनका यह वीडियो थोड़ा डिफरेंट था। वीडियो में सुनील अपने हाथों से ही बोतल का ढक्कन खोलते नजर आए। इस तरह से इस चैलेंज को शायद ही किसी ने पूरा किया होगा। अपने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सुनील ग्रोवर ने लिखा- 'मुझसे तो हाथ से ही खुल गया।'
विज्ञापन
7 of 8
govinda
- फोटो : social media
गोविंदा
90 के दशक के मशहूर एक्टर गोविंदा ने इस चैलेंज को लिया और उसे बखूबी पूरा किया। गोविंदा का यह स्टंट दिखाता है कि आज भी वो कितने फिट हैं। उनके फैंस भी वीडियो देख हैरान हैं और जमकर तारीफ की।
नताशा स्तानकोविक
'डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दे' गाने से पॉपुलर हुईं नताशा स्तानकोविक ने भी #BottleCapChallenge किया। नताशा ने भी सोशल मीडिया पर #BottleCapChallenge का वीडियो पोस्ट किया है जो काफी डिफरेंट है। जहां बाकी लोग इस चैलेंज को पैर- हाथ और नाक से कर रहे हैं तो नताशा ने एक कदम आगे जाते हुए अपने बालों से चैलेंज पूरा किया है।