बॉर्डर
- फोटो : social media
बॉर्डर
सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना जैसे सितारों से सजी मल्टीस्टारर फिल्म बॉर्डर का निर्देशन जे पी दत्ता ने किया था। फिल्म में भारतीय सेना की वीरता दिखाई गई है। यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच साल 1971 में हुए युद्ध पर बनी थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था। शायद यही कारण है कि इस फिल्म को राष्ट्रीय एकीकरण के लिए बेस्ट फीचर फिल्म का नरगिस दत्त अवॉर्ड भी दिया गया था। तीन नेशनल अवॉर्ड्स जीत चुकी बॉर्डर साल 1997 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।