'बॉर्डर 2'- 'धुरंधर'
- फोटो : सोशल मीडिया
छठे-सातवें दिन धुरंधर से पिछड़ी ‘बॉर्डर 2’
‘बॉर्डर 2’ एक हफ्ते के कुल कलेक्शन में ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ से भी आगे रही है। हालांकि, पांचवें, छठे और सातवें दिन का ‘बॉर्डर 2’ का कलेक्शन ‘धुरंधर’ से कम रहा है। ‘बॉर्डर 2’ का कलेक्शन पांचवें दिन से घटता दिख रहा है। जबकि ‘धुरंधर’ ने पांचवें, छठे और सातवें दिन 27 करोड़ रुपए की कमाई की थी। हालांकि, ‘बॉर्डर 2’ की कमाई जो पांचवें दिन 20 करोड़ थी, छठे दिन 13 करोड़ और सातवें दिन अभी तक सिर्फ 6.79 करोड़ रुपए ही रही है। लेकिन हफ्ते के कुल कलेक्शन में ‘बॉर्डर 2’ (219.79) ‘धुरंधर’ (207.25) से आगे है।