बॉर्डर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
'बॉर्डर 2' की कहानी
बॉर्डर 2, अनुराग सिंह द्वारा सह-लिखित और निर्देशित एक्शन वॉर फिल्म है। यह जेपी दत्ता की 1997 की फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। इसका निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने टी-सीरीज फिल्म्स और जेपी फिल्म्स के बैनर तले किया है। यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में भारतीय सशस्त्र बलों- सेना, वायु सेना और नौसेना के जवानों की बहादुरी को दिखाया गया है। फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी सहित बाकी कलाकार भी हैं। फिल्म में मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं।