sridevi
बोनी ने लिखा, ”दुनिया के लिए वह चांदनी थीं, कमाल की अभिनेत्री थीं, वह उनकी श्रीदेवी थीं, लेकिन मेरे लिए वह मेरा प्यार थीं। हमारी बेटियों के वह सब कुछ थीं, वह उनकी जिंदगी थीं। वह एक ऐसी धुरी थीं जिस पर मेरा परिवार चलता था। हमने मेरे प्यार और जाह्नवी और खुशी की मम्मा को गुड बॉय कह दिया है। अब मेरी गुजारिश है कि हमारी निजता का सम्मान करें।