फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन के दिल में बहनों के लिए प्यार जगा गईं श्रीदेवी, वो जाह्नवी और खुशी का ऐसे रख रहे ख्याल

Fri, 13 Apr 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत के बाद उनकी बेटी जाह्नवी कपूर की जिंदगी धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। इस गम से उभरते हुए जाह्नवी कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म 'धड़क' की शूटिंग जारी रखी। श्रीदेवी के जाने के बाद बोनी कपूर की पहली पत्नी के बेटे अर्जुन कपूर अपनी दोनों बहनों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर का काफी ध्यान रख रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
जाह्नवी - फोटो : फइल फोटो
बोनी कपूर इन दिनों अपनी बेटियों की मां और पिता दोनों की भूमिका निभा रहे हैं। बोनी कपूर ज्यादा से ज्यादा वक्त दोनों के साथ गुजार रहे हैं। इस बीच वह जाह्नवी और खुशी कपूर के साथ अर्जुन कपूर के घर पर देखे गए। दोनों ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहन रखी थी। पत्रकार वीरल भयानी ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें सभी अर्जुन कपूर के घर जाते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
अर्जुन कपूर
आपको बता दें कि अर्जुन कपूर इन दिनों तेजी से अपनी अपकमिंग फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग पूरी करने में लगे हैं। श्रीदेवी के निधन के समय उन्होंने शूटिंग से 7 दिन का ब्रेक लिया था। इसी की भरपाई करने के लिए वह 18-18 घंटे काम कर रहे हैं जिससे फिल्म की प्रोडक्शन कॉस्ट ना बढ़े।
विज्ञापन

4 of 4
अर्जुन कपूर
इससे पहले भी शूटिंग के बीच समय निकालकर अर्जुन कपूर ने अपने पिता और दोनों सौतेली बहनों जाह्नवी-खुशी को घर पर बुलाया था। बोनी और उनकी दोनों बेटियां अर्जुन के घर के बाहर स्पॉट हुए थे। उस समय अर्जुन तीनों को रिसीव करने के लिए घर से बाहर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें