बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत के बाद उनकी बेटी जाह्नवी कपूर की जिंदगी धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। इस गम से उभरते हुए जाह्नवी कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म 'धड़क' की शूटिंग जारी रखी। श्रीदेवी के जाने के बाद बोनी कपूर की पहली पत्नी के बेटे अर्जुन कपूर अपनी दोनों बहनों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर का काफी ध्यान रख रहे हैं।