बॉलीवुड की टैलेंटेड अभिनेत्री जान्हवी कपूर आज अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं। जान्हवी ने बॉलीवुड में फिल्म ‘धड़क’ से डेब्यू किया था। इसके बाद अभिनेत्री ने कई फिल्मों में काम किया, जिसमें जान्हवी की एक्टिंग को हर किसी ने पसंद किया। ऐसे में आज के समय में जान्हवी के लाखों-करोड़ों फैन हैं, जो आज जान्हवी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में, बोनी कपूर ने अपनी लाडली बेटी जान्हवी कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है। बोनी कपूर ने जान्हवी की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने एक प्यारा नोट भी लिखा है।