फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की 22वीं सालगिरह पर बोनी कपूर ने ट्विटर पर शेयर किया श्रीदेवी संग बिताए आखिरी पलों का वीडियो

Sun, 03 Jun 2018 09:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
boney kapoor sridevi
श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी को 2 जून को पूरे 22 साल हो गए हैं। इस खास मौके को बोनी संग सेलिब्रेट करने के लिए श्रीदेवी इस दुनिया में नहीं हैं। ऐसे में श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने उनके ट्विटर अकाउंट पर एक बहुत इमोशनल वीडियो पोस्ट किया है। 
विज्ञापन

2 of 4
sridevi
बोनी द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो उनके भांजे मोहित मारवाह की शादी का है। जिसमें वह अपने परिवार वालों के साथ हंसती-मुस्कुराती नजर आ रही हैं। बोनी ने इस वीडियो के साथ इमोशनल कैप्शन दिया है- 'आज हमारी 22वीं वेडिंग एनिवर्सरी होती. जान... मेरी पत्नी, मेरी सोलमेट, प्यार का प्रतीक। आपकी हंसी, जिंदगी मेरे अंदर बसती है।'
 

 
विज्ञापन

3 of 4
sridevi cannes
आपको बता दें, श्रीदेवी इसी शादी में शरीक होने दुबई गई थीं, जहां से वह वापस नहीं लौंटी। शादी में उनके साथ बोनी कपूर और खुशी गये थे, लेकिन वें शादी के बाद मुंबई लौट आएं, लेकिन श्रीदेवी वहीं रुक गई थीं।
विज्ञापन

4 of 4
boney sri devi
इसके बाद बोनी श्रीदेवी को सरप्राइज देने दोबारा दुबई पहुंचे और उसी रात करीब 8 बजे बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई। उनकी अचानक यूं इस तरह दुनिया छोड़कर चले जाने की खबर सुनकर कपूर परिवार से लेकर पूरा देश स्तब्ध था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें