फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी को याद किए बिना एक पल भी नहीं रहते बोनी कपूर, भावुक होकर बोले- वो मेरा सपोर्ट थीं

Sat, 04 May 2019 12:09 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बोनी कपूर, श्रीदेवी
श्रीदेवी को गुजरे एक साल से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन उन्हे याद करने वालों की कमी नहीं है। श्रीदेवी के निधन से उनके पति बोनी कपूर को सबसे ज्यादा धक्का लगा और वह कई मौकों पर भावुक होते नजर आए। बोनी कपूर ने हाल ही में एक चैट शो में शिरकत की। यहां जब श्रीदेवी के बारे में बात हुई तो बोनी कपूर की आखें नम हो गईं।
विज्ञापन

2 of 5
sridevi
बोनी कपूर से जब पूछा गया कि क्या कभी ऐसा पल भी आता है जब उन्हें श्रीदेवी की याद नहीं आती? इस सवाल पर बोनी कपूर भावुक होते हुए बोले- ऐसा होना नामुमकिन है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
Sridevi
बोनी कपूर ने कहा- कोई मुझे समझे कि हां मैंने पैसे गलत जगह नहीं यूज किए, रेस में नहीं हारा, जुए में नहीं हारा और जो मैंने गलती की उसका एहसास है मुझे। अगर आपके पास घर पर कोई सपोर्ट नहीं है, मतलब आपकी पत्नी। श्रीदेवी हमेशा मेरे साथ खड़ी रही हैं।

4 of 5
Sridevi
हालांकि इससे पहले भी खई मौकों पर बोनी कपूर भावुक हो चुके हैं। इससे पहले इंटरव्यू में बोनी कपूर ने बताया था, 'श्री के जाने के बाद मैं अब मां और बाप दोनों बनने की कोशिश कर रहा हूं। श्रीदेवी ने अचानक ही दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने के बाद से अब तक का समय काफी मुश्किल भरा रहा है। श्री के जाने से हमारी जिंदगी तो रुक ही गई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sridevi
बता दें बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी (Sridevi) का निधन पिछले साल 24 फरवरी को हुआ था। श्रीदेवी की फोरेंसिक रिपोर्ट में पता चला था कि उनका निधन 'एक्सीडेंटल ड्राउनिंग' यानी 'दुर्घटनावश डूबने' से हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें