फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी को मिले सम्मान से भावुक हुआ कपूर खानदान, जाह्नवी-खुशी की तरफ से बोनी ने कह डाली ये बड़ी बात

Fri, 13 Apr 2018 04:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Boney Kapoor on Sridevi`s death
श्रीदेवी के फैंस के लिए खुशखबरी हैं। श्रीदेवी को 'मॉम' फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए चुना गया। इस मौके पर कपूर खानदार ने एक ऑफिशियल बयान जारी किया है। यह मौका न केवल श्रीदेवी के परिवार बल्कि फैंस के लिए भी खास है। श्रीदेवी को यह अवॉर्ड उनकी आखिरी फिल्म 'मॉम' के लिए दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
sridevi boney kapoor
बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक बयान में कहा गया है - 'इस बात से बहुत खुश हूं कि जूरी ने श्रीदेवी को 'मॉम' फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड के लिए चुना। श्रीदेवी अपने काम में हमेशा ही फोकस रहती थीं और यह उनकी 300 से ज्यादा फिल्मों में देखा जा सकता है।' 
विज्ञापन

3 of 5
sridevi boney kapoor
इसके साथ ही कहा गया - 'श्रीदेवी न केवल बेहतरीन एक्टर बल्कि अच्छी पत्नी और मां भी थीं। यह मौका उनकी उपलब्धियों को सेलिब्रेट करने का है। वह हम लोगों के बीच नहीं हैं लेकिन उनकी विरासत हम लोगों के बीच हमेशा रहेगी। भारत सरकार का तहे दिल से शुक्रिया। उन सभी फैंस और करीबियों का भी शुक्रिया जो बधाई संदेश भेज रहे हैं।'

4 of 5
Sridevi and Janhvi Kapoor
श्रीदेवी का निधन दुबई में 24 फरवरी 2018 को बाथटब में डूबने की वजह से हुआ था। श्रीदेवी मोहित मारवाह की शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए गई थीं और कुछ दिन तक रुकने का फैसला किया था। जिसके बाद उनकी मौत की खबर आई। पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि उनकी मौत किसी और वजह से हुई है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबना वजह सामने आई। करीब 48 घंटे बाद श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई लाया गया था। 28 फरवरी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sridevi
श्रीदेवी का यह न केवल पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है बल्कि वह निधन के बाद इस अवॉर्ड को पाने वाली पहली एक्ट्रेस बन गई हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी एक्ट्रेस को निधन के बाद बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी अवॉर्ड के लिए चुनाव किया गया हो। वहीं एक्टर विनोद खन्ना को भी मरणोपरांत दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें