हाल ही में बैंकॉक में 19वें आईफा अवॉर्ड का आयोजन किया गया । 3 दिन चलने वाले इस अवॉर्ड फंक्शन में बॉलीवुड के कई पॉपुलर सितारों ने जबरदस्त स्टेज परफॉर्मेंस दी । सबसे खास परफॉर्मेंस रेखा की रही । जिन्होंने 20 साल बाद इस स्टेज पर डांस किया ।
विज्ञापन
2 of 5
अर्जुन कपूर
आईफा 2018 में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड श्रीदेवी को मिला । श्रीदेवी को यह अवॉर्ड फिल्म 'मॉम' के लिए दिया गया । अवॉर्ड लेने बोनी कपूर स्टेज पर आए । अवॉर्ड लेने के दौरान बोनी कपूर एक बार फिर भावुक हो गए ।
विज्ञापन
3 of 5
अर्जुन कपूर
बोनी की आंखों में आंसू थे । तभी उन्हें संभालने के लिए अर्जुन कपूर और अनिल कपूर स्टेज पर आ गए । दोनों ने मंच पर ही उन्हें दिलासा दिया । बता दें कि इससे पहले श्रीदेवी को 'मॉम' के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है ।
4 of 5
श्रीदेवी
नेशनल अवॉर्ड लेने के लिए बोनी और उनकी दोनों बेटियां पहुंची थीं । श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में हो गया था । श्रीदेवी अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं ।
इस अवॉर्ड फंक्शन में अर्जुन कपूर ने भी फिल्म ‘गुंडे’ के सुपरहिट गाने ‘तूने मारी एंट्रियां तो दिल में बजी घंटियां’ और ‘राब्ता’ के हिट गाने ‘तू मेरा बॉयफ्रेंड’ पर जबरदस्त डांस किया। इसमें उनका साथ कृति सेनन ने दिया ।