फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, बोनी कपूर ने दी मुखाग्नि

Wed, 28 Feb 2018 06:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
Sridevi
बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी का नम आंखों से मुंबई के विले पार्ले में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इसके साथ गार्ड ऑफ ऑर्नर दिया गया। दिवंगत एक्ट्रेस को मुखाग्नि उनके पति बोनी कपूर ने दी। 
विज्ञापन

2 of 3
Sridevi
श्रीदेवी के अंतिम संस्कार की रस्मों के लिए तमिलनाडु से पंडित बुलाए गए थे। अंतिम संस्कार की सारी रस्मों को बोनी कपूर ने ही निभाया। इस मुश्किल पल में उनके साथ पूरा कपूर खानदान मौजूद था। अंतिम संस्कार से पहले सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में करीब तीन घंटे तक श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लोगों के दर्शन के लिए रखा गया था। इसके बाद अंतिम यात्रा शुरू हुई जो कि श्मशान भूमि जाकर खत्म हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
Sridevi funeral
श्मशान भूमि के बाहर सैकड़ों की संख्या में फैंस मौजूद थे लेकिन किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। फैंस की भीड़ की वजह से शव वाहन को श्मशान भूमि पहुंचने में काफी वक्त लगा। श्मशान भूूमि में बॉलीवुड के कई बड़े सेलिब्रिटी पहुंचे थे जिसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सुनील शेट्टी के अलावा और भी दिग्गज शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें