फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boney Kapoor: श्रीदेवी को अपने आसपास महसूस करते हैं बोनी कपूर, पत्नी को याद कर हुए भावुक, बताई क्या थी इच्छा

Sat, 21 Dec 2024 07:12 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में, एक साक्षात्कार में बोनी कपूर ने अपने हेल्थ ठीक करने और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन का क्रेडिट अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी को दिया है। बोनी कपूर ने कहा, 'वजन करने की बात श्रीदेवी ने ही मेरे दिमाग में डाली थी।
विज्ञापन
1 of 5
श्रीदेवी और बोनी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के जाने माने फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी जाने जाते हैं। बोनी कपूर अक्सर इंटरव्यूज में अपनी और श्रीदेवी की केमिस्ट्री के बारे में फैंस को नई बातें बताते रहते हैं। अब हाल ही में, बोनी कपूर ने खुलासा किया है कि उन्हें लगता है कि दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी आज भी उनके आसपास हैं और उनका ध्यान रख रही हैं। आइए जानते हैं कि निर्माता ने और क्या कहा है।
विज्ञापन

2 of 5
बोनी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @boney.kapoor
श्रीदेवी को दिया बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन का क्रेडिट
हाल ही में, न्यूज 18 के साथ एक साक्षात्कार में बोनी कपूर ने अपने हेल्थ ठीक करने और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन का क्रेडिट अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी को दिया है। बोनी कपूर ने कहा, 'वजन करने की बात श्रीदेवी ने ही मेरे दिमाग में डाली थी। वह हमेशा मुझे वजन कम करने के लिए कहती रहती थीं। वह हर दिन मेरे साथ जिम और सैर पर जाती थीं। वह हेल्थ को लेकर काफी अलर्ट थीं।'

यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: 'वह किसी को धमकाने वालों में से नहीं हैं', भाईजान की तारीफों के पुल बांधते दिखे अर्जुन कपूर
विज्ञापन

3 of 5
बोनी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @boney.kapoor
श्रीदेवी को आसपास महसूस करते हैं बोनी कपूर
बोनी कपूर ने आगे कहा कि श्रीदेवी जानती थीं कि कब क्या खाना है और किस खाने से वजन कम होता है। उन्होंने हमेशा मुझे समझाया है और आज भी मैं उनकी बातें अपने दिमाग में रखकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखता हूं। बोनी कपूर ने यह भी कहा कि मुझे लगता है कि श्री अभी भी मेरे आसपास हैं, मेरी पत्नी अभी भी मेरे आसपास हैं और मुझे वजन कम करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। और कह रही हैं कि वजन कम करो।

यह खबर भी पढ़ें:Priyanka Chopra: नाक की सर्जरी ने प्रियंका को किया बर्बाद, फिल्मों से निकाली गईं; इस डायरेक्टर ने किया खुलासा

4 of 5
बोनी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @boney.kapoor
इतना किलो वजन किया कम
बता दें कि इससे पहले एक साक्षात्कार में बोनी कपूर ने अपनी स्वास्थ्य दिनचर्या के बारे में बात की और बताया कि पिछले छह से आठ महीनों में उन्होंने 14 से 15 किलो वजन कम किया है। इसके साथ ही उन्होंने स्वस्थ भोजन खाने और ठीक से सोने की बात स्वीकार की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बोनी कपूर-जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor, boney.kapoo
जान्हवी के करियर को लेकर की यह बात
बोनी कपूर अपनी बेटी जान्हवी कपूर के करियर को लेकर भी काफी खुश हैं, उनका कहना है कि जान्हवी अच्छी फिल्में कर रही हैं और अपने करियर में आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें