Boney Kapoor Emotional Post: अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर ने 6 जुलाई को शादी कर ली है। इसके बाद बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी अंशुला को लेकर एक भावुक पोस्ट साझा किया है।
बॉलीवुड फिल्म निर्माता और निर्देशक बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर की शादी रोहन ठक्कर से हो चुकी है। बेटी की शादी के बाद बोनी ने एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसी के साथ उन्होंने शादी में आए कई सेलेब्स की भी तस्वीरें साझा कर फैंस का दिल जीत लिया है।
विज्ञापन
2 of 8
बोनी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
भावुक हुए बोनी कपूर
बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अंशुला की शादी की कई शानदार और अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में अनिल कपूर, जावेद अख्तर, जान्हवी कपूर, शिखर पहाड़िया, बॉबी देओल, आमिर खान के अलावा कई सेलेब्स नजर आ रहे हैं। इन शानदार तस्वीरों के साथ बोनी ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी बेटी अंशुला की रोहन से शादी देखना यादगार रहा।' इसी के साथ बोनी ने बताया कि वह इस पल को हमेशा संजो कर रखेंगे।'
विज्ञापन
3 of 8
बोनी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
शादी की खास तस्वीरें
अंशुला और रोहन की शादी 6 जुलाई को बेहद निजी तरीके से हुई, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और खास दोस्त शामिल हुए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस नए जोड़े को पत्र लिखकर शादी की बधाई दी। अंशुला की शादी में आमिर खान पत्नी गौरी स्प्रैट के साथ नजर आए। शादी में करीना कपूर की मां बबीता भी नजर आईं।
4 of 8
बोनी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
सितारों से सजा रिसेप्शन
शादी के बाद एक शानदार रिसेप्शन पार्टी रखी गई, जिसमें रणवीर सिंह, सोनम कपूर, माधुरी दीक्षित, हेमा मालिनी, अनुपम खेर, बॉबी देओल और जावेद अख्तर जैसी कई बड़ी फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं।
विज्ञापन
5 of 8
बोनी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस को पसंद आईं तस्वीरें
अंशुला की शादी में माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ राम भी शामिल हुए। अंशुला की शादी की इन तस्वीरों पर फैंस लगातार प्यार बरसा रहे हैं। कई फैंस अंशुला की शादी की इन तस्वीरों पर लाल दिल वाला इमोजी बनाकर अपना प्यार जता रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 8
बोनी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
42 साल पुराना दुपट्टा
अंशुला ने अपनी शादी के जोड़े के साथ दिवंगत मां मोना शौरी कपूर का 42 साल पुराना टिश्यू और जरदोजी का दुपट्टा पहना था। उन्होंने मशहूर डिजाइनर तरुण तहिलियानी के साथ मिलकर अपना पूरा जोड़ा इसी दुपट्टे से मैच करते हुए तैयार करवाया था।
विज्ञापन
7 of 8
बोनी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय और सोनू भी आए नजर
'धुरंधर' और 'धुरंधर द रिवेंज' अभिनेता अक्षय खन्ना भी अंशुला की शादी में शामिल हुए। अक्षय के अलावा गायक सोनू निगम भी अंशुला की शादी में शामिल हुए।
कौन हैं रोहन ठक्कर
रोहन, अंशुला कपूर के पुराने दोस्त और स्क्रीनराइटर है। रोहन ठक्कर को मुख्य रूप से बॉलीवुड निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत मोना शौरी कपूर की बेटी, अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर के पति के रूप में जाना जाता है।