बोनी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
भावुक हुए बोनी कपूर
बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अंशुला की शादी की कई शानदार और अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में अनिल कपूर, जावेद अख्तर, जान्हवी कपूर, शिखर पहाड़िया, बॉबी देओल, आमिर खान के अलावा कई सेलेब्स नजर आ रहे हैं। इन शानदार तस्वीरों के साथ बोनी ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी बेटी अंशुला की रोहन से शादी देखना यादगार रहा।' इसी के साथ बोनी ने बताया कि वह इस पल को हमेशा संजो कर रखेंगे।'