फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी के नेशनल अवॉर्ड को लेने के लिए दिल्ली पहुंचे बोनी कपूर, जाह्नवी के साथ थीं खुशी

Wed, 02 May 2018 12:47 PM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Boney Kapoor
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी ऐसी पहली एक्ट्रेस हैं जिन्हें मरणोपरांत सबसे बड़े सम्मान के लिए चुना गया है। दिल्ली में 3 मई को आयोजित होने वाले नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी में हिस्सा लेने के लिए बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं। बोनी की एयरपोर्ट पर बेटियों के साथ की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
MOM - फोटो : BBC
श्रीदेवी को उनकी आखिरी फिल्म 'मॉम' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस नेशनल अवॉर्ड के लिए चुना गया है। 65वें नेशनल अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया है। जहां पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दिग्गज कलाकारों को उनके उत्कृष्ट काम के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Sridevi daughter
दिल्ली एयरपोर्ट पर जाह्नवी कपूर सफेद पैंट के साथ उसी रंग की शर्ट पहने नजर आईं तो वही खुशी ग्रे रंग के ट्राउजर के साथ सफेद टॉप और जैकेट पहने हुई थीं। जबकि बोनी कपूर हमेशा की तरह कूल लुक में नजर आए। बोनी एयरपोर्ट पर नीले रंग की शर्ट के साथ पैंट पहने हुए थे। 

4 of 5
sridevi
श्रीदेवी का यह न केवल पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है, बल्कि वह निधन के बाद इस अवॉर्ड को पाने वाली पहली एक्ट्रेस बन गई हैं। 'मॉम' फिल्म 7 जुलाई 2017 को रिलीज हुई थी। 'मॉम' फिल्म का रोल श्रीदेवी के फिल्मी सफर का 300वां रोल था। इस अवॉर्ड के एनाउंसमेंट होने के बाद ही कपूर खानदान ने आधिकारिक बयान जारी कर सभी का शुक्रिया किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sridevi unseen pictures
बता दें कि, श्रीदेवी का निधन दुबई में 24 फरवरी 2018 को बाथटब में डूबने की वजह से हुआ था। श्रीदेवी मोहित मारवाह की शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए गई थीं और कुछ दिन तक रुकने का फैसला किया था। जिसके बाद उनकी मौत की खबर आई। 'मॉम' फिल्म में श्रीदेवी ने देवकी नाम का किरदार निभाया था जो अपनी रेप पीड़ित बेटी के गुनहगारों को खुद ही सजा देती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें