सोनम कपूर मंगलवार को अरबपति बिजनेसमैन आनंद आहूजा की दुल्हन बनीं । 8 मई को सिख रीति-रिवाज से शादी करने के बाद शाम को मुंबई के 'द लीला' होटल में आलीशान रिसेप्शन पार्टी दी ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
बोनी कपूर
इस रिसेप्शन में पूरा कपूर खानदान शामिल था । पार्टी में सभी की नजरें जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर पर टिकी हुई थीं । हर बार की तरह जब जाह्नवी और खुशी की एंट्री हुई तो सब देखते रह गए ।
विज्ञापन
3 of 5
बोनी कपूर
कुछ देर बाद अर्जुन और अंशुला भी जाह्नवी-खुशी के पाए । चारों ने एक साथ में फोटो खिंचवाई । पहली बार अर्जुन अपनी सौतेली बहनों के साथ एक ही फ्रेम में नजर आए ।
4 of 5
sonam kapoor wedding
चारों की ये फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है । इस तस्वीर को बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है । उन्होंने कैप्शन में लिखा, मेरे चार एंजेल ।
श्रीदेवी के जाने के बाद अर्जुन का अपनी सौतेली बहनों के लिए प्यार जाग गया । एक इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा था कि वो श्रीदेवी और उनकी बेटियों से कोई मतलब नहीं रखते हैं । वहीं अब अर्जुन एक पर्फेक्ट भाई की तरह अपनी तीनों बहनों का पूरा ख्याल रख रहे हैं ।