फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के बेटे की शादी के लिए बाली पहुंचे बोनी कपूर, खुशी दिखीं बेहद खूबसूरत- जाह्नवी नहीं थीं साथ

Thu, 15 Aug 2019 11:47 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
boney kapoor - फोटो : social media
कपूर परिवार ने हाल ही में श्रीदेवी का 56वां बर्थडे सेलिब्रेट किया । अनिल कपूर, जाह्नवी कपूर, बोनी कपूर और सुनीता कपूर ने सोशल मीडिया पर श्रीदेवी के लिए पोस्ट लिखा । अब बोनी कपूर और खुशी कपूर एक फैमिली फ्रेंड की शादी में शामिल होने के लिए बाली पहुंचे । शादी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं ।
विज्ञापन

2 of 5
boney kapoor - फोटो : social media
दरअसल, श्रीदेवी की बेस्ट फ्रेंड राखी पंजाबी के बेटे अमृत पंजाबी की शादी बाली से हुई । इस शादी में बोनी कपूर बेटी खुशी के साथ पहुंचे । इस मौके पर बोनी ब्लैक सूट में खुश दिख रहे थे । वहीं खुशी भी ब्लैक ड्रेस में खूबसूरत लग रही थीं । इस फंक्शन में जाह्नवी कपूर नहीं नजर आईं ।
विज्ञापन

3 of 5
boney kapoor - फोटो : social media
जाह्नवी इन दिनों अपनी फिल्म 'रूही आफजा' की शूटिंग में बिजी हैं । मां श्रीदेवी के जन्मदिन पर वो तिरुपति मंदिर गई थीं । जहां से कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए । मंदिर में जाह्नवी पारंपरिक साड़ी पहने दिखी थीं । जाह्नवी ने श्रीदेवी के लिए एक फोटो शेयर कर पोस्ट भी लिखा ।

4 of 5
khushi kapoor - फोटो : social media
जाह्नवी लिखती हैं, 'हैप्पी बर्थडे मां, आई लव यू।' वहीं बोनी कपूर ने श्रीदेवी की फोटो ट्वीट कर लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो जान । जिंदगी के हर मिनट पर मैं तुम्हें याद करता हूं । हमें रास्ता दिखाती रहना । तुम हमारी याद में हमेशा साथ रहोगी' ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rakhee punjabi - फोटो : social media
इसके अलावा अनिल कपूर लिखते हैं, 'आज का दिन हमारे लिए भावुक कर देने वाला है । हम आपका 56वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं । आपको खोकर हम दुखी हैं लकिन आपकी हंसी को याद कर रहे हैं । हम आपको हर दिन याद करते हैं श्रीदेवी।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें