फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सौतेली मां के लिए प्यार को छिपाते रहे अर्जुन कपूर, पहली बार श्रीदेवी को याद कर रोते नजर आए

Tue, 31 Jul 2018 02:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन कपूर
बीते रविवार को  IIFA अवॉर्ड्स 2018 का प्रसारण टीवी पर किया गया । प्रसारण के बाद इवेंट की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं । एक ऐसा वीडियो भी सामने आया है जब इवेंट में मौजूद सभी दिग्गजों की आंखें नम नजर आईं ।
विज्ञापन

2 of 5
बोनी कपूर
दरअसल, यहां श्रीदेवी को उनकी फिल्म 'मॉम' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया । अवॉर्ड देने के लिए स्टेज पर अनिल कपूर आए । उन्होंने कहा कि श्रीदेवी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेस थीं ।
 
विज्ञापन

3 of 5
अनिल कपूर
स्टेज पर बोनी कपूर और अर्जुन कपूर साथ पहुंचे । बोनी अवॉर्ड लेते हुए काफी भावुक हो गए । अपनी बात कहते हुए वो रोने लगे । वहां मौजूद सभी सेलेब्रिटीज की आंखें नम दिखाई दीं । खास बात यह थी कि पहली बार श्रीदेवी को याद करते हुए अर्जुन कपूर की आंखों में आंसू आए ।
 

4 of 5
श्रीदेवी
अर्जुन को पहली बार इस तरह देखा गया । अनिल कपूर भाई बोनी के गले लगकर रोए और उन्हें श्रीदेवी का अवॉर्ड दिया । बोनी ने कहा, ''मैं इस समय काफी भावुक हो रहा हूं । अपनी जिंदगी के हर पल, हर सेकंड में अभी भी फील करता हूं कि वो मेरे आसपास ही हैं । मुझे नहीं पता कि मैं क्या कहूं । मैं सभी से कहूंगा कि आप मेरी बेटी जाह्नवी, अर्जुन कपूर की बहन को भी श्रीदेवी की तरह प्यार दें ।''
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीदेवी
इस दौरान मंच पर अमर सिंह भी मौजूद थे । उन्होंने भी श्रीदेवी को याद करते हुए 2 शब्द कहे । श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर, अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी के काफी करीब आ गए हैं । खबर है कि बोनी जल्द अपने चारों बच्चों के साथ एक ही घर में शिफ्ट हो जाएंगे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें