फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी की बायोपिक की रिलीज का रास्ता साफ, बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका

Mon, 01 Apr 2019 05:23 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
PM Modi biopic poster - फोटो : file photo
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक पर स्टे लगाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। फिल्म अब 5 अप्रैल को ही रिलीज होगी।
विज्ञापन

2 of 5
modi biopic - फोटो : social media
इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने भी फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली एक याचिका को खारिज कर दिया था। याचिकाकर्ता ने आदर्श आचार संहिता के लागू होने के आधार पर फिल्म पर रोक लगाने की मांग की थी। बता दें लगभग सभी विपक्षी पार्टियों ने फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Vivek Oberoi - फोटो : twitter
कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग में शिकायत कर कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक को 23 मई यानी लोकसभा के चुनावी नतीजे आने के बाद रिलीज किया जाना चाहिए। जिसके बाद 28 मार्च को फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे अभिनेता विवेक ओबरॉय और निर्माता संदीप सिंह चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे थे। फिल्म को लेकर चुनाव आयोग ने फिल्म निर्माताओं को पहले से ही नोटिस जारी किया हुआ है। जिसपर जवाब देने के लिए 30 मार्च तक का समय दिया गया था। 

4 of 5
Vivek Oberoi - फोटो : twitter
पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक में एक साधारण बालक से प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को दिखाया गया है। पिछले दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसके बाद से ही लगातार फिल्म की रिलीज का विरोध किया जा रहा है। मनसे ने तो यहां तक कहा था कि वो 'पीएम नरेंद्र मोदी' को रिलीज ही नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम मोदी बायोपिक - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म में अभिनेता विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी की भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन उमंग कुमार ने किया है। इसमें बोमन ईरानी, दर्शन कुमार, वहीदा रहमान, मनोज जोशी और बरखा बिष्ट-सेनगुप्ता भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। अब यह फिल्म 5 अप्रैल को ही रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें