फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका की 'छपाक' पर लगा था स्क्रिप्ट चोरी का आरोप, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाया ये फैसला

Thu, 09 Jan 2020 05:37 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला
दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' रिलीज के पहले ही कई विवादों में फंसती नजर आ रही थी। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि फिल्म धीरे धीरे विवादों से बाहर निकल रही है। आज (09 जनवरी) दोपहर जहां लक्ष्मी अग्रवाल की वकील के विवाद पर कोर्ट ने फैसला सुनाया तो वहीं अब फिल्म की स्क्रिप्ट पर लगे आरोप पर भी बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला आ गया है।
विज्ञापन

2 of 7
Deepika Padukone Chhapaak - फोटो : twitter
दरअसल लेखक और फिल्मकार राकेश भारती ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दीपिका पादुकोण स्टारर और मेघना गुलजार निर्देशित फिल्म 'छपाक' के मेकर्स के खिलाफ एक याचिका दायर कर कहा था कि वो खुद एसिड अटैक की शिकार लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित इस कहानी के मूल लेखक हैं, जिस पर यह फिल्म आधारित है। फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग करते हुए उन्होंने फिल्म में क्रेडिट की भी मांग की थी। 
विज्ञापन

3 of 7
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला
इस याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट के जज एससी गुप्ते ने फैसला सुनाया है। फैसले में कहा गया कि केवल फिल्म के एक विचार या विषय पर या फिर लक्ष्मी अग्रवाल से संबंधित तथ्यों पर कॉपीराइट का दावा नहीं किया जा सकता है। जो पहले से ही सार्वजनिक हैं। इसके साथ ही फैसले में कहा गया कि फिल्म की रिलीज पर रोक नहीं लगाई जाएगी।

4 of 7
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला
राकेश भारती ने दायर अपनी याचिका में कहा था कि उन्होंने अपनी फिल्म के निर्माण के लिए एक फिल्म की संकल्पना की थी। अपनी फिल्म का नाम उन्होंने 'ब्लैक डे' रखा था। उन्होंने अपनी इस कहानी को 'इंडियन मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन (IMPAA) में फरवरी 2015 में दर्ज कराया था। याचिका में राकेश ने आगे कहा था कि वे तभी से इस स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे और विभिन्न कलाकारों और निर्माताओं को से मिलने में जुटे थे, उस वक्त ही उन्होंने यह कहानी फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ को भी सुनाई थी।
विज्ञापन

5 of 7
छपाक - फोटो : Social Media
राकेश के फॉक्स स्टार पर लगाए गए आरोपों पर भी कंपनी की ओर से सबूत पेश किए गए और कहा गया कि उनपर लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। फॉक्स स्टार की ओर से पेश किए गए शपथ पत्र (एफिडेविट) में बताया गया कि राकेश भारती द्वारा फॉक्स स्टार के साथ कभी कोई स्टोरी साझा नहीं की गई थी। वो एसिड अटैक पीड़िता की जिंदगी पर फिल्म बनाने पर कॉपीराइट चाहते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Chhapaak title track launch - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
गौरतलब है कि वकील अपर्णा भट्ट ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में फिल्म पर रोक लगाए जाने की याचिका दायर की थी, जिसपर अब कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। बता दें कि अपर्णा ने कई सालों तक लक्ष्मी अग्रवाल का केस लड़ा था। अपर्णा ने इस याचिका में कहा था कि उन्होंने कई सालों तक लक्ष्मी अग्रवाल के लिए केस लड़ा लेकिन उन्हें फिल्म में कोई क्रेडिट नहीं दिया गया है। इस वजह से वो चाहती हैं कि फिल्म की रिलीज पर रोक लग जाए। ऐसे में अब कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए फिल्म के मेकर्स को अपर्णा का नाम फिल्म में शामिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Chhapaak - फोटो : Twitter
बता दें कि 'छपाक' एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की ज़िंदगी पर आधारित फिल्म है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। छपाक 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें