फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोमन ईरानी व्हीलचेयर पर कर रहे हैं सफर, हो गई इतनी बड़ी दिक्कत

Tue, 21 Aug 2018 09:39 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता बोमन ईरानी की एक्टिंग के लोग दीवाने हैं। वह उन अभिनेताओं में शुमार हैं जिन्होंने 40 साल की उम्र के बाद फिल्मों में एक्टिंग करना शुरू किया। हाल ही में वह हैदराबाद गए हुए थे। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें वह व्हीलचेयर पर छड़ी लेकर बैठे थे। इस फोटो के जरिए उन्होंने यह भी बताया है कि वह घुटने की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
बोमन ईरानी ने अपनी इस तस्वीर में एक अच्छा सा कैप्शन भी दिया है। उन्होंने कैप्शन में जेट एयरवेज को टैग करते हुए लिखा है- 'हुसैन और श्रीनिवास को शुक्रिया। हैदराबाद से वापस लौटते हुए। मैं शुक्रगुजार हूं कि हुसैन ने मेरी इतनी मदद की।' वह जेट एयरवेज की फ्लाइट से हैदराबाद से मुंबई लौट रहे थे।



 
विज्ञापन

3 of 4
बाद में जब बोमन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वो स्लिप डिस्क की समस्या से परेशान हैं। इसकी वजह से उन्हें चलने में काफी तकलीफ हो रही है। वहीं उनके फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। बोमन को घुटनो में बहुत दर्द हो रहा है। इसके चलते उन्हें काम करने में भी काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

4 of 4
Boman Irani
बोमन ईरानी ने फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने लगे रहो मुन्नाभाई, 3 इडियट्स और वेलडन अब्बा जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय कर लोगों को अपना दीवाना बना दिया। बोमन ईरानी एक्टिंग के मामले में कई हीरो को पीछे छोड़ देते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें