प्राइम वीडियो पर जल्द होगी रिलीज
फिल्म में बोमन ईरानी के साथ-साथ अविनाश तिवारी, श्रेया चौधरी और पूजा सारुप जैसे शानदार कलाकार भी हैं। इस फिल्म का निर्माण बोमन ईरानी, दानिश ईरानी, विकेश भूटानी और शुजात सौदागर ने किया है। बोमन और अलेक्जेंडर डिनेलारिस जूनियर ने इसे लिखा है। यह फिल्म जल्द ही प्राइम वीडियो पर 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्रीमियर होगी।
कुछ ऐसी है फिल्म की कहानी
'द मेहता बॉयज' एक पिता और पुत्र के बीच के जटिल रिश्ते की कहानी बयां करती है, जिसमें वे पीढ़ियों के अंतर, विभिन्न दृष्टिकोणों और पुरुषत्व की बदलती अवधारणाओं का सामना करते हैं। फिल्म में दो दिनों की यात्रा के दौरान इस रिश्ते में पाए जाने वाली तनाव और प्यार को खूबसूरत अंदाज में पेश किया गया है।
फिल्म द मेहता बॉयज की टीम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्राइम वीडियो के निकिल मधोक ने जताई खुशी
प्राइम वीडियो इंडिया ओरिजिनल्स के प्रमुख निखिल मधोक ने फिल्म को लेकर कहा, "जब हमने इस फिल्म की कहानी पहली बार सुनी, तो हमें इसके सार्वभौमिक परिवार और पहचान जैसे विषय बहुत प्रभावित किए। यह कहानी पिता और पुत्र के बीच के संघर्ष को इस तरह से प्रस्तुत करती है, जो हर किसी से जुड़ी हुई है। बोमन ईरानी एक अद्भुत कहानीकार हैं, और 'द मेहता बॉयज' में बोमन और अलेक्जेंडर डिनेलारिस जूनियर ने जो शक्तिशाली और दिल को छूने वाली कहानी बुनी है, उसमें हमारे अद्भुत कलाकारों, अविनाश, श्रेया, पूजा और बोमन की बेहतरीन अभिनय ने चार चांद लगा दिए हैं। हम इस फिल्म के इफ्फी में गाला प्रीमियर का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहे हैं। हम दर्शकों से मिली सराहना के लिए आभारी हैं।"
फिल्म द मेहता बॉयज की टीम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बोमन ईरानी ने फिल्म के प्रीमियर पर क्या कहा?
प्रीमियर के दौरान बोमन ईरानी ने कहा, " द मेहता बॉयज एक ऐसी फिल्म है जिसे हर कोई अपने जीवन से जुड़ा हुआ पाएगा - चाहे आप पिता हों, मां हों, बेटा हो, बेटी हो, बहन हो या भाई। यह एक भावनात्मक फिल्म है, जिसमें बहुत गहराई है। मेरे लिए और फिल्म की पूरी टीम के लिए यह एक अविश्वसनीय पल है और हम सभी बेहद उत्साहित हैं कि हम अपने फिल्म का एशिया प्रीमियर 55वें इफ्फी में कर रहे हैं।"
इफ्फी 2024 में दिखी फिल्म की टीम
गाला प्रीमियर में बोमन ईरानी, अलेक्जेंडर डिनेलारिस जूनियर, अभिनेता अविनाश तिवारी, श्रेया चौधरी और पूजा सरूप, प्राइम वीडियो इंडिया के ओरिजिनल्स प्रमुख निखिल मधोक, निर्माता दानिश ईरानी और विकेश भूटानी भी शामिल हुए। इसके साथ ही फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के महाप्रबंधक अजय ढोके ने सम्मानित किया गया।
फिल्म द मेहता बॉयज की टीम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विदेश में धमाल मचा चुकी है फिल्म