फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vatsal Sheth Birthday: 40 साल के हुए अजय देवगन के ऑनस्क्रीन बेटे, पहली फिल्म हिट होने के बाद भी कर रहे टेलीविजन सीरियल

Wed, 05 Aug 2020 03:12 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वत्सल सेठ बर्थडे - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता वत्सल सेठ का जन्म 5 अगस्त 1980 को हुआ था। इस साल वत्सल अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। वत्सल सेठ जा जन्म मुंबई में ही हुआ था और उनकी पढ़ाई- लिखाई भी मुंबई में ही हुई। वत्सल ने अपने करियर की शुरुआत 1996 में सोनी टेलीविजन के धारावाहिक 'जस्ट मोहब्बत' से की थी। वत्सल की पहली ही बॉलीवुड फिल्म हिट रही थी। लेकिन उसके बाद भी आज वो टेलीविजन धारावाहिकों में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Vatsal Sheth - फोटो : social media
1996 से 2000 तक 'जस्ट मोहब्बत' में काम करने के बाद वत्सल सीधे नजर आए साल 2004 में फिल्म 'टार्जन द वंडर कार' में। इस फिल्म के साथ ही वत्सल सेठ एक बार फिर से चर्चा में आ गए थे। बतौर मुख्य कलाकार ये वत्सल की पहली बॉलीवुड फिल्म थी। फिल्म की सफलता को देखकर ही कयास लगाए जा रहे थे कि वत्सल का फिल्मी सफर सफल रहने वाला है। हालांकि ऐसा हुआ नहीं, फिल्म तो हिट हुई लेकिन वत्सल के करियर को ज्यादा ऊंचाई नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

3 of 5
Vatsal Seth
इस फिल्म में वत्सल के साथ अभिनेत्री आयशा टाकिया नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया था। फिल्म में वत्सल के पिता के किरदार में अभिनेता अजय देवगन नजर आए थे। फिल्म 'टार्जन द वंडर कार' के बाद वत्सल ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन बड़े पर्दे पर वत्सल सेठ दर्शकों का दिल जीतने में नाकामयाब रहे। इसके बाद उन्होंने छोटे पर्दे की ओर रुख कर लिया।

4 of 5
vatsal seth and ishita
वत्सल सेठ साल 2014 में छोटे पर्दे के धारावाहिक 'एक हसीना थी' में सबसे पहले नजर आए। इस धारावाहिक में वत्सल को खूब पसंद किया गया। साथ ही ये धारावाहिक भी हिट रहा। इस धारावाहिक में वत्सल के साथ अभिनेत्री संजीदा शेख मुख्य भूमिका में थीं। वत्सल जो कमाल बड़े पर्दे पर नहीं दिखा पाए वो कमाल उन्होंने छोटे पर्दे पर दिखाया। छोटे पर्दे पर वत्सल को काफी पसंद किया जाता है। इसके बाद वत्सल सेठ साल 2016 में 'रिश्तों का सौदागर बाजीगर' धारावाहिक में भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vatsal Seth
इस धारावाहिक में वत्सल के साथ उनकी पत्नी इशिता दत्ता भी थीं। हालांकि इस धारावाहिक के दौरान दोनों की शादी नहीं हुई थी। वत्सल सेठ और इशिता इसी धारावाहिक के दौरान नजदीक आ गए थे। और वत्सल ने साल 2017 में अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की बहन इशिता दत्ता से गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। जिसके बाद शादी का फैसला किया। 

पढ़ें: सलमान खान की फिल्मों के ये गायक हुए कोरोना वायरस के शिकार, खुद को करवाया अस्पताल में भर्ती
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें