काजल अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
गुरुवार को काजल अग्रवाल एक मीडिया समिट का हिस्सा बनीं। इसी दौरान एक्ट्रेस ने हिंदी सिनेमा और दक्षिण के चारों उद्योग- तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम के बीच अंतर के बारे में बात की। काजल ने कहा, 'ऐसे बहुत से लोग हैं जो हिंदी में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं क्योंकि यह अधिक राष्ट्रव्यापी मान्यता प्राप्त भाषा है। यह कहने के बाद कि, हां साउथ एक बहुत ही अनुकूल इंडस्ट्री है।'