अजय देवगन, किच्चा सुदीप
- फोटो : सोशल मीडिया
अजय ने फिर दिया सुदीप को जवाब
किच्चा सुदीप की 'हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं रही' कमेंट ने अजय देवगन को नाराज कर दिया। अजय देवगन ने माना कि 'शायद, ट्रांसलेशन में कुछ गड़बड़ हो गई होगी। अजय ने उन्हें अपना 'दोस्त' बताते हुए कहा कि फिल्म इंडस्ट्री एक है। अजय देवगन ने लिखा, " हैलो किच्चा सुदीप, आप मेरे दोस्त हैं। गलतफहमी को दूर करने के लिए धन्यवाद। मैंने हमेशा फिल्म इंडस्ट्री को एक माना है। हम सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं और हम उम्मीद करते हैं कि हर कोई हमारी भाषा का भी सम्मान करेगा। शायद, ट्रांसलेशन में कुछ गड़बड़ हो गई होगी।" अजय को फिर से जवाब देते हुए, किच्चा ने लिखा, "ट्रान्सलेशन और इंटरप्रिटेशन प्रोस्पेक्टिव हैं सर। पूरे मामले को जाने बिना प्रतिक्रिया न देना ही मायने रखता है। मैं आपको ब्लेम नहीं कर रहा हूं अजय सर। शायद यह खुशी की बात है कि मुझे किसी वजह से आपसे एक ट्वीट मिला। लव एंड रिगार्ड्स।"