फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood VS South Cinema: साउथ के सामने क्यों फेल हो रही हैं हिंदी फिल्में? ऋचा चड्ढा ने बताया सच, कहा- 'ये लालची फिल्म वितरक...'

Fri, 13 May 2022 06:42 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ऋचा चड्ढा - फोटो : amar ujala
मौजूदा दौर में साउथ फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला है, वहीं बॉलीवुड की फिल्में कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं, लेकिन सिनेमाघरों के बाहर की दुनिया में भी बॉलीवुड और साउथ सिनेमा को लेकर काफी गहमागहमी का माहौल बना हुआ है। किच्चा सुदीप के हिंदी भाषा पर किए गए ट्वीट के बाद बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा के बीच काफी बहस हुई और अभिनेता महेश बाबू के बॉलीवुड पर दिए बयान ने इस विवाद को और हवा दे दी है। इस मामले पर अब तक कई सेलेब्स अपनी राय दे चुके हैं और कई बॉलीवुड सितारें भी साउथ सिनेमा के पक्ष में दिखाई दिए। अब अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी साउथ की फिल्मों के हिट होने और बॉलीवुड की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन को लेकर अपनी राय रखी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
एक साक्षात्कार के दौरान अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने साउथ के सामने बॉलीवुड की फिल्मों के फेल होने और टिकट के मूल्यों को लेकर बात की। अभिनेत्री ने कहा कि बॉक्स ऑफिस नंबर और टिकट की कीमतों के बारे में दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग ने अपना गणित ठीक कर लिया है। यही वजह है कि एक मास्टर इस तरह के नंबरों के लिए खुलता है, क्योंकि एक दक्षिण भारतीय मेगास्टार का एक समर्पित प्रशंसक क्लब फिल्म देखने बाहर निकलता है।
विज्ञापन

3 of 4
Richa Chadha - फोटो : सोशल मीडिया
ऋचा चड्ढा ने आगे बात करते हुए कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और उसके लालची वितरकों के विपरीत वे (दक्षिण भारतीय वितरक) टिकट की कीमतों को 100 से 400 तक रखते हैं, भले ही फिल्म हिट हो, लेकिन यहां पर (बॉलीवुड) 400 से ऊपर के टिकट होता है, जिसकी वजह से लोगों की भीड़ कम हो जाएगी, इसके अलावा दर्शकों को खाने पीने की चीजों का भुगतान भी करना होगा। स्वाभाविक रूप से सिनेमा को इसका नुकसान होगा और इसका ज्यादातर लेने देना वितरक के साथ है।
विज्ञापन

4 of 4
Richa Chadha - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी फिल्मों में टिकट की कीमतों को नियंत्रित करने की आवश्यकता पर ऋचा ने कहा- मैं बॉलीवुड में ऐसा होते नहीं देखती, जब तक कि आपको मजबूर न किया जाए। इसके आगे अभिनेत्री ने बात करते हुए कहा कि हाल ही में एक फिल्म रिलीज हुई थी। मुझे यकीन है, जल्दी ही यह ओटीटी पर भी आएगी, इसकी लीड हवा में थी और जब पहले दिन का कलेक्शन आया तो यह हीरो के चार्ज से एक तिहाई से भी कम था। अगर ऐसा होता है तो आपका गणित कैसे चलेगा? यह असली सवाल है, जिन्हें किसी को पूछना है और अगर सिनेमा को जीवित रखा है तो इंडस्ट्री में बड़े हितधारकों को जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें