सलमान खान-फवाद खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान-फवाद खान
सलमान खान बॉलीवुड के भाईजान हैं, जो अपनी फ्लॉप फिल्मों से भी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई करने का दम रखते हैं। दावा किया जाता है कि वह एक फिल्म के लिए 60 करोड़ रुपये फीस लेते हैं, जो बिग बजट फिल्मों की आधी लागत होती है और उनकी कुल संपत्ति 2,255 करोड़ रुपये है। वहीं, पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं लेकिन वह यहां कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। वह एक फिल्म के लिए तकरीबन एक करोड़ रुपए चार्ज करते हैं और उनकी कुल संपत्ति 150 करोड़ रुपये है।