बॉलीवुड की नई नवेली जोड़ी विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी को तीन महीने हो चुके हैं। दोनों ने पिछले साल 9 दिसंबर को राजस्थान में शादी की थी, लेकिन कानूनी रूप से दोनों की शादी बीते हफ्ते रजिस्टर्ड हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों 19 मार्च को अपने परिवार के साथ कोर्ट में पहुंचे और शादी की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी की।