फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनुश्री दत्ता से लेकर ऋषि कपूर तक, बॉलीवुड की इन बड़ी खबरों ने हफ्ते भर खूब बटोरीं सुर्खियां

Sun, 07 Oct 2018 08:03 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tanushree dutta
तनुश्री दत्ता के खिलाफ दर्ज हुआ केस
नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद तनुश्री लगाातर चर्चाओं बनी हुई हैं। जहां बॉलीवुड में कुछ लोगों ने तनुश्री का सपोर्ट किया तो वहीं कुछ लोगों ने नाना पाटेकर का साथ दिया। एक्टर अन्नू कपूर ने कहा है कि उन्हें लगता है कि इस मामले में तनुश्री को मीडिया से बातचीत करने के बदले पुलिस से संपर्क करना चाहिए। वहीं पूजा भट्ट ने कहा कि तनुश्री को अपनी बात कहने का पूरा हक है। इस मामले में नाना पाटेकर और विवेक अग्निहोत्री 8 अक्टूबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इससे पहले तनुश्री ने आरोप लगाया था कि नाना पाटेकर ने 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया था हालांकि नाना ने आरोपों से इंकार करते हुए तनुश्री दत्ता को नोटिस भेजा है। यही नहीं राजनीतिक पार्टी मनसे ने राज ठाकरे की इमेज को नुकसान पहुंचाने के मामले में तनुश्री के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

2 of 5
anurag kashyap
अनुराग और विक्रमादित्य की 'फैंटम' कंपनी बंद
बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में देने वाले अनुराग कश्यप का सपना पूरी तरह से टूट चुका है। जी हां, प्रोडक्शन कंपनी 'फैंटम' के बंद होने का ऐलान कर दिया गया है। अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी, विकास बहल और मधु मंटेना ने मिलकर इस कंपनी को बनाया था। इस बात की जानकारी देते हुए अनुराग कश्यप ने ट्वीट किया - 'फैंटम एक बहुत सुंदर सपना था, हर सपने का अंत होता है। हमने अपना बेस्ट दिया। सफलता भी मिली और हार भी, इन सबके बावजूद हम मजबूती से उबरेंगे और अपने-अपने रास्तों पर चलकर सपने को पूरा करेंगे। एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।' अनुराग के अलावा विक्रमादित्य मोटवानी ने भी अपने सफर की कहानी को शब्दों में पिरोकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
विज्ञापन

3 of 5
andhadhun
बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में रिलीज
बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते दो फिल्में 'लवयात्री' और 'अंधाधुन' रिलीज हुईं। 'लवयात्री' रोमांटिक लव स्टोरी है जिसका प्रमोशन फिल्म की स्टार कास्ट के अलावा सलमान खान ने जमकर किया था। वहीं 'अंधाधुन' में आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे मुख्य किरदार में है। दोनों ही फिल्में छोटे बजट की हैं। 'लवयात्री' फिल्म का बजट करीब 22 करोड़ बताया जा रहा तो वहीं 'अंधाधुन' का बजट 17 करोड़ बताया जा रहा है। वीकेंड पर दोनों फिल्में अच्छा कलेक्शन कर सकती हैं। बता दें कि 'लवयात्री' को अभिराज मीनावाला ने डायरेक्ट किया है जबकि 'अंधाधुन'  को श्रीराम राघवन ने।

4 of 5
rishi kapoor
बीमारी के इलाज के लिए ऋषि कपूर गए अमेरिका
इरफान खान और सोनाली बेेंद्रे के बाद एक और एक्टर के तबीयत बिगड़ने की खबर आई। ऋषि कपूर ने एक ट्वीट करके बताया कि वो किसी बीमारी के इलाज के लिए अमेरिका जा रहे हैं। ऋषि के साथ उनके बेटे रणबीर कपूर और पत्नी नीतू कपूर भी अमेरिका गए हैं। मीडिया में कयास लगाए जाने लगे कि ऋषि कपूर को कैंसर हुआ है, जो थर्ड स्टेज पर पहुंच गया है। इन खबरों पर ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर का बयान आया है। उन्होंने कैंसर की खबर को अफवाह बताते हुए नाराजगी जताई। रणधीर कपूर ने कहा, 'अभी ऋषि का टेस्ट होना बाकी है। हमें भी नहीं पता कि ऋषि को क्या तकलीफ है और वह किस प्रकार की बीमारी से पीड़ित हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Manikarnika
'मणिकर्णिका' का टीजर रिलीज
कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है। मंगलवार को फिल्म का टीजर रिलीज किया गया। 'मणिकर्णिका' के टीजर को यूट्यूब पर अब तक डेढ़ करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कंगना रनौत के फैंस 'मणिकर्णिका' के इस टीजर को काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में कंगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के किरदार में हैं। इस फिल्म के लिए कंगना ने काफी मेहनत की है। 'मणिकर्णिका' में रानी लक्ष्मीबाई के बचपन से लेकर शादी और अंग्रेजों से जंग तक की कहानी दिखाई जाएगी। बता दें कि फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में कंगना के अलावा अंकिता लोखंडे, झलकारी बाई की भूमिका में नजर आएंगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें