तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर यौन उत्पीड़न केस ने बॉलीवुड में भूचाल ला दिया है। तनुश्री ने नाना पाटेकर पर 10 साल पहले फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर उनके साथ यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस बीच खबर आई कि 'हाउसफुल 4' की शूटिंग कर रहे नाना पाटेकर सेट पर नहीं पहुंचे जबकि उन्हें पहले दिन से ही शूटिंग सेट पर होना था। नाना पाटेकर और तनुश्री के बीच इस जंग में बॉलीवुड 2 धड़ों में बंट गया है। जहां प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर और सोनम कपूर जैसी एक्ट्रेस इस मामले में खुलकर तनुश्री का साथ दे रही हैं। वहीं कई बड़े स्टार्स इस मामले में कुछ कहने से बचते नजर आ रहे हैं। बता दें कि तनुश्री ने आरोप लगाया था कि बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों जैसे नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्या, प्रोड्यूसर समी सिद्दीकी और डायरेक्टर राकेश सारंग पर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है।