'मिशन इम्पॉसिबल फॉलआउट'
'मिशन इम्पॉसिबल' की छठी सीरीज रिलीज
हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल फॉलआउट' इस शुक्रवार रिलीज हुई। हॉलीवुड के सुपरहिट हीरो टॉम क्रूज की इस स्पाई फिल्म सीरीज की भारत में भी काफी फैन फॉलोइंग है। भारत में हॉलीवुड फिल्मों के बढ़ते क्रेज को देखते हुए कहना आसान है कि टॉम क्रूज की यह फिल्म धमाल मचाने वाली है। इस फिल्म का डायरेक्शन क्रिस्टोफर मैकायर ने किया है। 'मिशन इम्पॉसिबल' इस सीरीज की पहली फिल्म है जिसकी शूटिंग रियल 3डी में हुई है। इस बार फिल्म में टॉम क्रूज के अलावा हेनरी कैविल, साइमन पेग, रेबेक फर्ग्यूसन, विंग रेम्स, शॉन हैरिस, एंजेला बैसेट, वैनेसा किर्बी, मिशेल मोनाहन, एलेक बाल्डविन, वेस बेंटले और फ्रेजरिक शिमिट भी हैं।