फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धड़क' से लेकर रीता भादुड़ी तक, इस हफ्ते बॉलीवुड की इन खबरों ने बटोरीं सबसे ज्यादा सुर्खियांं

Sun, 22 Jul 2018 08:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जाह्नवी की 'धड़क' को औसत रिस्पॉन्स
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' इस हफ्ते रिलीज हो गई। फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है हालंकि फिल्म को 'सैराट' की तुलना में कमजोर माना जा रहा है। सिनेमाघरों में पहले दिन केवल 35 फीसदी दर्शक ही पहुंचे। फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन 8 करोड़ के पार है जबकि इसका बजट 50 करोड़ है। ऐसे में जाह्नवी की पहली फिल्म होने की वजह से कलेक्शन ठीक-ठाक कहा जा रहा है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
गुजर गया 'नीरज' का कारवां
20 जुलाई को मशहूर कवि, लेखक और गीतकार गोपाल दास नीरज का 93 साल की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। तबीयत बिगड़ने के बाद गोपाल दास नीरज को दिल्ली के एम्स अस्पताल में लाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। गोपाल दास नीरज का फिल्मी सफर वैसे तो 5 साल का ही रहा लेकिन इस दौरान उन्होंने कई हिट गाने लिखे। उनकी अनेक कविताओं के अनुवाद बंगाली, गुजराती, मराठी, पंजाबी और रूसी भाषाओं में हुए हैं। हिंदी में उनकी कुछ मशहूर गाने जैसे 'काल का पहिया घूमे रे भइया!', 'ऐ भाई! ज़रा देख के चलो', 'शोखियों में घोला जाए फूलों का शबाब', 'जलूं मैं जले मेरा दिल' और 'दिल आज शायर है' मुख्य हैं।
विज्ञापन

3 of 6
रीता भादुड़ी ने दुनिया को कहा अलविदा
फिल्मों और टीवी सीरियल में अक्सर मां का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस रीता भादुड़ी ने 62 साल की उम्र में 16 जुलाई की रात डेढ़ बजे के आस-पास दुनिया को अलविदा कह दिया। वो पिछले काफी समय से किडनी की समस्या से जूझ रही थीं। इसके के चलते उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। बता दें कि रीता भादुड़ी ने 70 से 90 के दशक में कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। 'सावन को आने दो', 'राजा', 'कभी हां कभी ना', 'क्या कहना' और 'दिल विल प्यार व्यार' समेत 70 से ज्यादा फिल्मों में उन्होंने अहम किरदार निभाया। टीवी की दुनिया में भी वो काफी चर्चित रहीं और 30 से ज्यादा सीरियल में काम किया। 'साराभाई वर्सेज साराभाई', 'एक नई पहचान', 'कुमकुम', 'अमानत' जैसे टीवी शोज में उन्होंने मां या दादी मां का किरदार निभाया।

4 of 6
'फन्ने खां' का तीसरा गाना रिलीज
अनिल कपूर , राजकुमार राव और ऐश्वर्या राय बच्चन की अपकमिंग फिल्म 'फन्ने खां' का तीसरा गाना इस हफ्ते रिलीज किया गया। गाने के लिरिक्स सुनकर कहा जा सकता है कि यह गाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'अच्छे दिन' वाले नारे से प्रेरित है। ‘मेरे अच्छे दिन कब आएंगे’ गाने को अमित त्रिवेदी ने गाया और कंपोज किया है। जबकि गाने के बोल इरशाद कामली ने लिखे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
बॉक्स ऑफिस पर 'संजू' का जलवा कायम
रणबीर कपूर की 'संजू' कमाई के मामले में तीन हफ्ते बाद भी अपना जादू बिखेरने में कामयाब रही। कयास लगाए जा रहे थे कि 'संजू' की कमाई का आंकड़ा जाह्नवी कपूर की फिल्म 'धड़क' के बाद थम जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बीते शुक्रवार को इसका आंकड़ा 330 करोड़ के करीब पहुंच गया है। यह फिल्म कलेक्शन के मामले में तीसरे हफ्ते के अंत तक पांचवीं हाईएस्ट ग्रोसर फिल्म बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राहुल गांधी और प्रिया प्रकाश की तुलना
शुक्रवार को संसद में चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने जब अपना भाषण खत्म किया तो उसके बाद वो पीएम से मिलने चले गए और उनसे गले मिले। वापस जब राहुल अपनी सीट पर बैठे तो उन्होंने आंख भी मारी। बस फिर क्या था इंटरनेट पर इसकी चर्चा होने लगी और लोग राहुल गांधी की तुलना प्रिया प्रकाश से करने लगे। बता दें कि कुछ महीने पहले प्रिया प्रकाश ने आंख मारकर पूरे हिंदुस्तान का दिल जीत लिया था। प्रिया की फिल्म 'ओरु अदार लव' के गाने की छोटी सी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें