Happy Phirr Bhag Jayegi
बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते तीन फिल्में रिलीज हुई हैं। सबसे पहले बात करते हैं फिल्म 'जीनियस' की। 'गदरः एक प्रेमकथा' के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने फिल्म के जरिए बेटे उत्कर्ष शर्मा को लॉन्च किया है। इसके अलावा फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी, मिथुन चक्रवर्ती, आयशा जुल्का और इशिता चौहान की मुख्य भूमिका है। दूसरी फिल्म मुदस्सर अजीज की 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, जस्सी गिल, जिमी शेरगिल, पीयूष मिश्रा, अली फजल और डायना पेंटी हैं। तीसरी फिल्म छोटे बजट की 'करीम मोहम्मद' है। जिसमें यशपाल शर्मा का मुख्य किरदार है।