फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Low Budget Movies: करोड़ों कमा चुकी हैं कम बजट में बनी ये फिल्में, कई महंगी मूवीज को देती हैं टक्कर

Thu, 28 Jul 2022 05:35 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अ वेडनेसडे, कहानी, नो वन किल्ड जेसिका - फोटो : insta
एस एस राजामौली की पैन इंडिया फिल्म 'बाहुबली' ने भव्यता और अलौकिकता का ऐसा नजारा दर्शकों के सामने रखा था कि आज भी रिलीज होने फिल्मों में दर्शक कुछ वैसा ही कंटेंट ढूंढ रहे हैं। दर्शकों की डिमांड और 'बाहुबली' को मिली सफलता के बाद फिल्म निर्माता भी दिन-ब-दिन अपनी फिल्मों का बजट बढ़ाते जा रहे हैं। लेकिन फिल्मों में भव्यता लाने पर पूरा ध्यान केंद्रित करने के चक्कर में कहानी को कहीं भूलते जा रहे हैं। यही वजह है कि आज के समय में रिलीज हो रही हाई बजट फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिर रही हैं। पिछले दिनों रिलीज हुई मेगा बजट बॉलीवुड फिल्मों को दर्शकों ने सिरे से खारिज कर दिया है, इनमें अक्षय कुमार  की 'सम्राट पृथ्वीराज' से लेकर हाल ही में रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' तक शामिल है। इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बहुत ही कम बजट में बनी थीं। लेकिन अपनी दमदार कहानी की वजह से दर्शकों से उन्हें पूरा प्यार मिला था।
विज्ञापन

2 of 6
नो वन किल्ड जेसिका - फोटो : सोशल मीडिया
नो वन किल्ड जेसिका 
साल 2011 में रिलीज हुई मॉडल जेसिका लाल की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'नो वन किल्ड जेसिका' ने अपनी दमदार कहानी की वजह से दर्शकों का दिल जीत लिया था। विद्या बालन और रानी मुखर्जी स्टारर यह फिल्म महज नौ करोड़ के बजट में बनी थी। लेकिन इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 'नो वन किल्ड जेसिका' ने  46 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इतना ही नहीं यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल थी। 
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म भेजा फ्राई - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भेजा फ्राई  
इस लिस्ट में साल 2007 में आई फिल्म   'भेजा फ्राई' का नाम भी शामिल है।  रजत कपूर, विनय पाठक, सारिका, मिलिंद सोमन और रणवीर शौरी जैसे स्टार्स की अदाकारी से सजी यह फिल्म कुल 60 लाख के बजट में बनकर तैयार हुई थी। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद 18 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। यह फिल्म दर्शकों को इतनी पसंद आई थी कि इसके दो और सीक्वल भी बनाए गए थे। इतनी ही नहीं 'डिनर फॉर स्कमक्स' नाम से हॉलीवुड में भी इसका रीमेक बनाया गया था। 

4 of 6
कहानी - फोटो : aradhana
कहानी  
बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार विद्या बालन की फिल्म 'कहानी' को कौन ही भूल सकता है। साल 2012 में रिलीज हुई यह फिल्म करीब केवल 8 करोड़ के बजट में बनाई गई थी, लेकिन इसकी कहानी ने सबको बहुत ज्यादा प्रभावित किया था। दर्शकों ने फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खूब प्यार दिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 104 करोड़ की बंपर कमाई की थी। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने तीन नेशनल अवॉर्ड और पांच फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते थे। 
विज्ञापन

5 of 6
a wednesday - फोटो : insta-bollywoodirect
ए वेडनेसडे
साल 2008 में मुंबई हमलों से प्रेरित होकर बनी फिल्म 'ए वेडनेसडे' महज पांच करोड़ में बनकर तैयार हुई थी।  इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, अनुपम खेर और जिम्मी शेरगिल मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ की कमाई की थी। इस थ्रिलर ड्रामा फिल्म में दिखाया गया है कि एक आम आदमी कैसे अपने जैसे लोगों के लिए सरकार से लड़कर अपनों की मौत का बदला लेता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विक्की डोनर - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की डोनर  
अपनी अदाकारी के दम पर अपने सपनों में रंग भरने वाले अभिनेता आयुषमान खुराना आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने कईं बेहतरीन फिल्मों में काम किया। उन्हीं में से एक 'विक्की डोनर' फिल्म है। यह फिल्म  आज भी अपनी अलग कहानी के लिए दर्शकों को लुभाती है। साल 2012 में शूजित सरकार के निर्देशन में बनी 'विक्की डोनर'   सिर्फ पांच करोड़ के बजट में बनी थी। लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 67 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें