फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लता मंगेशकर का जन्मदिन और अनुराग कश्यप मामले में पायल घोष की चेतावनी, पांच खबरें

Mon, 28 Sep 2020 08:08 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लता मंगेशकर, पायल घोष, अनुराग कश्यप - फोटो : फाइल फोटो/ Instagram
स्वर साम्राज्ञी, बुलबुले हिंद और कोकिला जैसे सारे विशेषण जो लता मंगेशकर के लिए गढ़े गए वे हमेशा ही नाकाफी लगते रहे हैं। महाराष्ट्र में एक थिएटर कंपनी चलाने वाले अपने जमाने के मशहूर कलाकार दीनानाथ मंगेशकर की बड़ी बेटी लता का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में हुआ। मधुबाला से लेकर माधुरी दीक्षित और काजोल तक हिंदी सिनेमा के स्क्रीन पर शायद ही ऐसी कोई बड़ी अभिनेत्री रही हो, जिसे लता मंगेशकर ने अपनी आवाज उधार न दी हो।

Lata Mangeshkar Birthday: ऐसा रहा लता मंगेशकर का सफर, पिता के गुजर जाने के बाद खुद उठाई पूरे परिवार की जिम्मेदारी
विज्ञापन

2 of 5
अनुराग कश्यप, पायल घोष - फोटो : instagram/anuragkashyap10, एएनआई
अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। अनुराग पर कोई कार्रवाई नहीं होने से पायल नाराज हैं। अब पायल वर्सोवा पुलिस स्टेशन जाकर अनुराग कश्यप को गिरफ्तार नहीं करने की वजह पूछेंगी। उनका कहना है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिलता है तो वह भूख हड़ताल पर बैठेंगी।

अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी नहीं होने पर पायल घोष ने उठाए सवाल, भूख हड़ताल की दी चेतावनी
विज्ञापन

3 of 5
राकेश अस्थाना - फोटो : PTI
बॉलीवुड ड्रग्स केस में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो की जांच तेजी पर है। इस बीच एनसीबी चीफ राकेश अस्थाना मुंबई पहुंच गए हैं। राकेश अस्थाना ने जांच टीम के अधिकारियों से मुलाकात की। आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं।

एनसीबी चीफ राकेश अस्थाना ने अधिकारियों के साथ की बैठक, हो सकता है अहम खुलासा

4 of 5
संजय चौधरी - फोटो : instagram/sanjayychoudhary
'हप्पू की उलटन पलटन' में कमलेश का किरदार निभाने वाले अभिनेता संजय चौधरी के साथ दिनदहाड़े लूटपाट की वारदात हुई। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर आप बीती बताई है। संजय के साथ ये घटना तब घटी जब वो मुंबई के मीरा रोड से गुजर रहे थे। इसके साथ उन्होंने सभी से सतर्क रहने के लिए आग्रह किया।

टीवी के इस अभिनेता के साथ दिनदहाड़े लूटपाट, सुनसान सड़क पर बदमाशों ने गाड़ी रोकी और...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर, कटरीना कैफ - फोटो : फाइल फोटो
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 को हुआ था। रणबीर इस साल अपना 38वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। रणबीर कपूर अक्सर लाइम लाइट में बने रहते हैं। कभी किसी फिल्म के सिलसिले में तो कभी अपने रिलेशनशिप के चलते। रणबीर का नाम अक्सर किसी ना किसी अभिनेत्री के साथ जुड़ ही जाता है। रणबीर कपूर ने अभिनेत्री कटरीना कैफ के साथ कई फिल्मों में काम किया है। जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप की चर्चाएं भी जोरों पर थीं। ऐसे में एक बार जब फिल्म जग्गा जासूस के दौरान कटरीना से रणबीर के बारे में सवाल किए गए तो उन्होंने बड़ी ही बेबाकी से इन सवालों का जवाब दिया था।

Ranbir Kapoor Birthday: जब कटरीना कैफ ने बताया था रणबीर कपूर को बुरा निर्माता, ऐसी थी अभिनेता की प्रतिक्रिया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें