अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज फिल्म 'दृश्यम' का सीक्वल है। ये फिल्म इस साल अब तक रिलीज फिल्मों से सबसे बढ़िया ओपनिंग लेने वाली दूसरी बड़ी फिल्म बन गई है। दिलचस्प बात यह है कि 'दृश्यम 2' का मलयालम वर्जन ओटीटी पर मौजूद है, बावजूद इसके फिल्म खूब पसंद की जा रही है। थ्रिलर फिल्में दुनियाभर में बीते एक दशक से सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं। दर्शकों की इस पसंद पर 'दृश्यम 2' खरी उतरती है। आइए जानते कि 'दृश्यम' से पहले और कौन सी फिल्मों का सीक्वल बन चुका है,जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है..
विज्ञापन
2 of 11
मुन्ना भाई एमबीबीएस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुन्ना भाई एमबीबीएस
राजकुमार हिरानी द्वारा लिखित और निर्देशित 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' साल 2003 में प्रदर्शित हुई थी। यह फिल्म मुन्ना नाम के एक अपराधी की है जो अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेता है। इस फिल्म में संजय दत्त, ग्रेसी सिंह, जिमी शेरगिल, अरशद वारसी , रोहिणी हट्टंगडी, बोमन ईरानी और सुनील दत्त की प्रमुख भूमिका थी। सुनील दत्त की यह आखिरी फिल्म थी, इस फिल्म के सफलता के बाद राजकुमार हिरानी ने साल 2006 में 'लगे रहो मुन्ना भाई' बनाई जिसमे संजय दत्त, विद्या बालन, अरशद वारसी, बोमन ईरानी की प्रमुख भूमिका थी। यह फिल्म 21 सदी की शुरुआत की भारतीय सोच से जुड़ी थी। हल्के फुल्के कॉमेडी के साथ फिल्म में दिल को छू लेने वाला संदेश देने की कोशिश की गई थी।
साल 2003 में बनी फिल्म 'कोई मिल गया' का निर्माण और निर्देशन राकेश रोशन ने किया था। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा और रेखा की प्रमुख भूमिका थी। यह फिल्म उतनी सफल रही कि अब तक इसके तीन भाग 'कृष' और 'कृष 3' बन चुके हैं और अब 'कृष 4' की तैयारी चल रही। इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में ऋतिक रोशन सुपर हीरो के रूप में उभरे और उनके किरदार को खूब पसंद किया गया। सुपर हीरो के रूप में ऋतिक रोशन को जहां दर्शकों ने खूब पसंद किया वहीं 'कोई मिल गया' में मंदबुद्धि लड़के का किरदार भी ऋतिक रोशन ने बहुत ही अच्छा निभाया।
4 of 11
भूल भुलैया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भूल भुलैया
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भूल भुलैया’ साल 2007 में रिलीज हुई थी, जिसमेx अक्षय कुमार, विद्या बालन, शाइनी आहूजा और अमीषा पटेल की मुख्य भूमिकाएं थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही। इस साल 20 मई 2022 को रिलीज फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था जिसमे कार्तिक आर्यन, तब्बू और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आई। हॉरर कॉमेडी पर आधारित यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।
'दबंग' सलमान खान के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। चुलबुल पांडे के रूप में दर्शकों ने सलमान खान को खूब पसंद किया। इस फिल्म के जरिए सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा को इंट्रोड्यूस किया था। अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी। अब तक इन फिल्मों की सीक्वल फिल्म 'दबंग 2' और 'दबंग 3' के नाम से बन चुकी हैं। 'दबंग 2' का निर्देशन अरबाज खान और 'दबंग 3' का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया था और 'दबंग 3' साल 2019 में प्रदर्शित हुई थी। हालांकि 'दबंग 3' दबंग सीरीज की बाकी फिल्मों जैसी सफल तो नहीं रही लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था।
विज्ञापन
6 of 11
सिंघम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिंघम
साल 2011 में रोहित शेट्टी ने ‘सिंघम’ का निर्देशन किया था। इस फिल्म में अजय देवगन, काजल अग्रवाल और प्रकाश राज की मुख्य भूमिका थी। यह फिल्म साल 2010 में बनी तमिल फिल्म ‘सिंघम’ की हिन्दी रीमेक थी जिसमें सूर्या ने काम किया था। 'सिंघम' की सफलता के बाद रोहित शेट्टी ने साल 2014 'सिंघम रिटर्न्स' बनाई जिसमें अजय देवगन के अलावा करीना कपूर,अमोल गुप्ते और अनुपम खेर की प्रमुख भूमिका थी। अजय देवगन का तेज तर्रार पुलिस वाली की भूमिका में दर्शकों ने खूब पसंद किया। सिर्फ 'सिंघम' ही नहीं, रोहित शेट्टी गोलमाल की भी कई सीरीज बना चुके हैं।
विज्ञापन
7 of 11
तनु वेड्स मनु
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तनु वेड्स मनु
आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'तनु वेड्स मनु' साल 2011 को प्रदर्शित हुई थी। फिल्म में आर माधवन, कंगना रनौत, स्वरा भास्कर, जिमी शेरगिल और दीपक डोबरियाल की प्रमुख भूमिकाएं थीं। 'तनु वेड्स मनु' हिट फिल्म रही, इसी फिल्म से निर्देशक आनंद एल राय की गिनती बॉलीवुड के सफल निर्देशकों में होने लगी। आनंद एल राय ने साल 2015 में 'तनु वेड्स मनु' का सीक्वल 'तनु वेड्स मनु रिटर्न' के नाम से बनाया। इस फिल्म में कंगना रनौत डबल भूमिका में नजर आई थी। दोनों फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
8 of 11
प्यार का पंचनामा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्यार का पंचनामा
'प्यार का पंचनामा' ऐसी फिल्म थी जिसमें निर्माता, निर्देशक से लेकर फिल्म के सभी कलाकार नए थे और फिल्म का निर्माण अभिषेक पाठक ने किया था, जिनके निर्देशन में 'दृश्यम 2' रिलीज हुई है। साल 2011 में रिलीज फिल्म 'प्यार का पंचनामा' के निर्देशक लव रंजन थे और फिल्म में कार्तिक आर्यन, नुसरत भरूचा, दिव्येंदु शर्मा की मुख्य भूमिकाएं थी। 'प्यार का पंचनामा 2' साल 2015 में रिलीज हुई और पहली फिल्म की तरह या फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।
9 of 11
एक था टाइगर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक था टाइगर
साल 2012 में रिलीज सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'एक था टाइगर' का निर्देशन कबीर खान ने किया था। 75 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 334 करोड़ की कमाई की। इस फिल्म का सीक्वल 'टाइगर जिंदा है' साल 2017 में रिलीज हुआ जिसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था। 150 करोड़ के बजट बनी इस फिल्म ने 565 करोड़ का व्यवसाय किया। अब 'टाइगर 3' की शूटिंग चल रही, इस बार यशराज फिल्म्स ने निर्देशन की जिम्मेदारी मनीष शर्मा को दी है।
10 of 11
जॉली एलएलबी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जॉली एलएलबी
सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'जॉली एलएलबी' साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अरशद वारसी, बोमन ईरानी और अमृता राव की मुख्य भूमिका थी। इस फिल्म को औसत सफलता मिली थी। सुभाष कपूर ने साल 2017 में अक्षय कुमार को लेकर 'जॉली एलएलबी 2' बनाई। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा हुमा कुरैशी, अनु कपूर और सौरभ शुक्ला की मुख्य भूमिका थी। 45 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 197 करोड़ का बिजनेस किया। जब कि जॉली एलएलबी का बजट 10 करोड़ था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 37 करोड़ की कमाई की थी।
स्टूडेंट ऑफ द ईयर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्टूडेंट ऑफ द ईयर
करण जौहर ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के जरिए वरुण धवन,आलिया भट्ट और सिद्धार्थ को बॉलीवुड में साल 2012 लांच किया था। आज तीनों सितारे बॉलीवुड के स्थापित स्टार हैं। 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 110 करोड़ रहा। सात साल के बाद 2019 में करण जौहर ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' बनाई और इस निर्देशन की कमान पुनीत मल्होत्रा को सौप दी। इस फिल्म में करण जौहर ने चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे और तारा सुतारिया को टाइगर श्रॉफ के साथ लांच किया। 65 करोड़ के बजट में बनी यह इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 98 करोड़ रहा।