फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger Shroff Song: टाइगर श्रॉफ ने शेयर की अपने नए पंजाबी सॉन्ग 'पूरी गलबात' की झलक, मौनी रॉय का दिखा कातिलाना अंदाज

Sun, 20 Feb 2022 02:22 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टाइगर श्रॉफ का नया पंजाबी सॉन्ग - फोटो : instagram
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को उनकी फिटनेस और बेहतरीन डांस मूव्स के लिए जाना जाता है। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं और फिटनेस के साथ वह अपने गुड लुक्स के लिए भी हमेशा चर्चा में बने रहते हैं, लेकिन इस बार टाइगर श्रॉफ अपने नए गाने को लेकर चर्चा में हैं। वह जल्दी ही पंजाबी रोमांटिक सॉन्ग में नजर आने वाले हैं। इस सॉन्ग में एक्ट्रेस मौनी रॉय भी नजर आएंगी। टाइगर ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने इस नए पंजाबी सॉन्ग 'पूरी गलबात' की झलक भी शेयर की है।
विज्ञापन

2 of 4
टाइगर श्रॉफ, मौनी रॉय - फोटो : instagram
टाइगर का पहला सिंगल पंजाबी सॉन्ग-
एक्टर टाइगर श्रॉफ ने अपने नए गाने की जानकारी देते हुए, इंस्टाग्राम अकाउंट से गाने का वीडियो क्लिप शेयर किया है। इस वीडियो को फैंस के साथ शेयर करते हुए टाइगर ने लिखा, 'खूबसूरत और प्रतिभाशाली मौनी रॉय के साथ काम करने की खुशी मिली! अपना पहला पंजाबी सिंगल शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकता। इसी के साथ उन्होंने दिल वाली इमोजी भी पोस्ट की है।

 
विज्ञापन

3 of 4
टाइगर श्रॉफ, मौनी रॉय - फोटो : instagram
मौनी रॉय का दिखा कातिलाना अंदाज-
टाइगर श्रॉफ के अपोजिट टीवी की ग्लैमरस एक्ट्रेस मौनी रॉय नजर आ रही हैं। उनका कातिलाना लुक फैंस को होश उड़ा रहा है। लोगों को दोनों की बीच का केमिस्ट्री खूब पसंद आ रही है। टाइगर की इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, दोनों की जोड़ी बहुत अच्छी लग रही है। इसी तरह अन्य प्रशंसक भी दिल वाली इमोजी और फायर इमोजी से अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन

4 of 4
टाइगर श्रॉफ का नया पंजाबी सॉन्ग - फोटो : instagram
टाइगर ने नए टैलेंट से सबको किया हैरान-
इससे पहले कल भी टाइगर ने अपने गाने की झलक शेयर की थी और पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, 'निश्चित रूप से मैंने कोशिश की सबसे चुनौतीपूर्ण चीजों में से एक। मैं इसके बारे में एक शब्द भी नहीं कह सकता लेकिन मेरी पहली पंजाबी/अंग्रेज़ी सिंगल गाने की कोशिश की! टाइगर के इस नए टैलेंट से फैंस हैरान रह गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें