फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान खान की खतरनाक बीमारी के बावजूद 'ब्लैकमेल' होंगे दर्शक, 1 लाख लोगों में 5 को होता है ऐसा

Sat, 17 Mar 2018 08:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इरफान खान
इरफान खान ने शुक्रवार को अपनी बीमारी पर बना सस्पेंस खोल दिया। उन्होंने खुद ट्वीट कर बताया कि वो न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। इस बीमारी के इलाज के लिए इरफान लंदन जाएंगे। इस मुश्किल वक्त में फैंस और पूरा बॉलीवुड इरफान के साथ है। 
विज्ञापन

2 of 6
इरफान खान
इरफान की फिल्म 'ब्लैकमेल' 6 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। ऐसा लग रहा था कि इरफान की बीमारी के चलते फिल्म की रिलीज डेट टल सकती है। लेकिन फिल्म के डायरेक्टर अभिनय देव ने बताया कि रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
इरफान खान
उन्होंने बताया, 'हम फिल्म के ट्रेलर को एक बड़े ईवेंट में लॉन्च करना चाहते थे लेकिन इरफान की तबीयत को ध्यान में रखते हुए यह कैंसिल हो गया। फिल्म की रिलीज डेट भी आगे बढ़ाने वाले थे। इस सिलसिले में हम इरफान से भी मिले। लेकिन वो चाहते हैं कि जो जैसा चल रहा है वैसा ही चले।'



 

4 of 6
इरफान खान
'ब्लैकमेल' के अलावा इरफान के पास प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा की भी एक फिल्म है। इस फिल्म में इरफान के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी और विशाल भारद्वाज डायरेक्टर होंगे। फिलहाल दीपिका भी बैक पेन से जूझ रही हैं। इसलिए यह फिल्म लंबे समय के लिए टल सकती है। 
विज्ञापन

5 of 6
इरफान खान
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इरफान को जो बीमारी है वह 1 लाख लोगों में से सिर्फ 5 को होती है। पढ़ें इरफान का ट्वीट - 'मैं न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हूं। यह दौर काफी मुश्किल है। मेरे आसपास लोगों का प्यार और हिम्मत है कि मैं इस मुश्किल समय का सामना कर पा रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इरफान खान
'इलाज के लिए विदेश जा रहा हूं मुझे उम्मीद है कि आप लोग मेरे लिए दुआ करेंगे। जिन लोगों को लगता है कि न्यूरो दिमाग से संबंधित होता है उनको बता दूं हमेशा ऐसा नहीं होता। उम्मीद करता हूं जल्द ही आप लोगों को और कुछ बता सकूंगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें