फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख, सलमान ने बदल डाला फिल्म प्रमोशन का तरीका, लगी पोस्टर्स की लाइन

Mon, 19 Jun 2017 03:36 PM IST
amarujala.com- Written by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
1 of 9
प्रमोशन के नए-नए तरीके
आज के समय में बॉलीवुड स्टार्स फिल्मों के प्रमोशन के नए-नए तरीके निकाल रहे हैं और रोज किसी ना किसी रूप में सुर्खियों में आ जाते हैं। जैसे ही फिल्म की घोषणा होती है तो उसके कुछ ही समय बाद पोस्टर निकलने शुरू हो जाते हैं।

अब तो किंग खान ने एक नया ट्रेंड शुरू किया है वो अपनी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का ट्रेलर नहीं बल्कि मिनी ट्रेल रिलीज कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ सलमान खान और आमिर खान के साथ है। तो आइए जानते हैं कि किस सुपरस्टार ने प्रमोशन का नया तरीका निकाला है।
विज्ञापन

2 of 9
प्रमोशन के नए-नए तरीके
सलमान खान की इस साल 'ट्यूबलाइट' और 'टाइगर जिंदा है' फिल्में आ रही हैं लेकिन वो फिलहाल सोहेल खान के साथ आ रही फिल्म 'ट्यूबलाइट' के प्रमोशन में लगे हुए हैं।

फिल्म रिलीज होने से महीनों पहले ही टीजर, ट्रेलर और गानों के फर्स्ट लुक ट्विटर पर ट्रेड कर रहे हैं। यहां तक कि सलमान की इस फिल्म के प्रमोशन के समय नया इमोजी भी रिलीज हुआ है जो अपने आप में यूनीक है।
विज्ञापन

3 of 9
प्रमोशन के नए-नए तरीके
यहां तक कि 'ट्यूबलाइट' के एक गाने 'मैं अगर' रिलीज होने से पहले इसका टीजर रिलीज किया गया। ट्रेलर के अलावा उन्होंने हाल ही में फिल्म का एक सीन निकाला है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस तरह से सलमान और उनकी 'ट्यूबलाइट' लगातार चर्चा में बनी हुई है।

4 of 9
प्रमोशन के नए-नए तरीके
शाहरुख खान की बात करें तो वो इस समय अनुष्का शर्मा के साथ आ रही फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' को प्रमोट कर रहे हैं। उन्होंने कल भारत-पाकिस्तान के बीच हो रही चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान फिल्म का ट्रेलर नहीं बल्कि 'मिनी ट्रेल' रिलीज किया। इसके बाद उन्होंने एक गाने की भी झलक दिखाई जिसमें अनुष्का डांस करती नजर आईं।

फिल्म का नाम भी दर्शकों की राय पर तय हुआ। पहले फिल्म का नाम रहनुमा था, फिर रौला हुआ और अब  दर्शकों की राय पर इसे जब हैरी मीट सेजल कर दिया गया।
विज्ञापन

5 of 9
प्रमोशन के नए-नए तरीके
शाहरुख अपनी महत्वकांक्षी फिल्म फैन का ट्रेलर अपने लकी फैंस के सामने रिलीज कर चुके हैं। शाहरुख ने फैन की रिलीज के समय भी इसी तरह के प्रमोशन किए थे।
विज्ञापन

6 of 9
प्रमोशन के नए-नए तरीके
अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' को लेकर चर्चा में हैं। शाहरुख की तरह उन्होंने मैच के बीच में मिनी ट्रेल तो नहीं लेकिन पूरा ट्रेलर रिलीज किया था। ये उन्होंने भारत और साउथ अफ्रीका के मैच के दौरान किया था। साथ ही इसके ट्रेलर को भी वो जमकर प्रमोट करते नजर आए थे।

इतना ही नहीं अक्षय पीएम मोदी के इस प्रोजेक्ट पर बनी इस फिल्म के प्रमोट करने के लिए खुद टायलेट बनाते और जगह जगह जाते दिख रहे हैं। खुद मोदी ने उनकी फिल्म के ट्रेलर की तारीफ की थी। अब इससे बेहतर प्रमोशन और क्या हो सकता है अक्षय कुमार। 
विज्ञापन

7 of 9
प्रमोशन के नए-नए तरीके
ट्रेलर से पहले उन्होंने एक वीडियो निकाला था जो बहुत फनी था जिसमें वो एक लड़की के पास भागते हुए आते हैं और कहते हैं कि 'टॉयलेट आ रही है।' इस पर लड़की कहती है, 'हां तो जाओ ना'। तभी अक्षय फिर कहते हैं, 'अरे वो टॉयलेट नहीं, टॉयलेट का ट्रेलर आ रहा है।' इस पर लड़की भी उत्साहित हो जाती है और पूछती है कब? तो अक्षय बताते हैं 11 जून को। इसके बाद लड़की भी भागते हुए 'टॉयलेट आ रही है' कहकर निकल जाती हैं। इसके अलावा ट्रेलर से पहले लगातार वो फिल्म के पोस्टर रिलीज करते नजर आए।

8 of 9
प्रमोशन के नए-नए तरीके
जब बात सलमान, शाहरुख और अक्षय की हो तो आमिर खान कैसे पीछे रह सकते हैं। उनकी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' आ रही है जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन भी होंगे। आमिर की इस फिल्म की शूटिंग शुरू ही हुई है और अभी से वो इसके लिए एक अलग ही अंदाज में दिख रहे हैं। आमिर जहां भी नजर आते हैं उन्होंने नोज पिन जरूर पहनी होती है। इसी पर कयास लगाए जाने लगे हैं कि वो इस फिल्म में नोजपिन पहने नजर आएंगे।
विज्ञापन

9 of 9
प्रमोशन के नए-नए तरीके
वहीं प्रमोशन की इस दौड़ में रितेश देशमुख और अजय देवगन भी इन स्टार्स से पीछे नहीं हैं। जहां रितेश ने 'बैंक चोर' के लिए दूसरी फिल्मों के पोस्टर्स चुराएं तो वहीं अजय देवगन 'बादशाहो' के लिए फिल्म के हर किरदार का एक अलग पोस्टर रिलीज कर रहे हैं। 

फिलहाल देखना ये होगा कि टीजर और पोस्टर की इस जंग में कौन सा एक्टर बाजी मारता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें