सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा अपनी ईमानदारी और भाई की सुरक्षा के लिए शिद्दत को लेकर काफी मशहूर हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो कभी सलमान के पीछे या उनके बराबर नहीं चलते। वो भाई से एक कदम आगे रहते हैं ताकि जो भी खतरा हो वो शेरा पर पहले आए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
शेरा
शेरा सलमान के लिए फैमिली मेंबर की तरह ही हैं। 20 साल से शेरा भाई की सुरक्षा में तैनात हैं। अपनी सिक्योरिटी के लिए सलमान शेरा को हर महीने 15 लाख रुपए यानी सालाना 2 करोड़ रुपए देते हैं। आइए जानते हैं कि शाहरुख-अमिताभ जैसे सुपरस्टार्स अपने बॉडीगार्ड को कितनी सैलरी देते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
शाहरुख खान
शाहरुख खान के बॉडीगार्ड का नाम रवि सिंह है। रवि को अक्सर शाहरुख खान के साथ देखा जा सकता है। अपनी सुरक्षा के लिए शाहरुख रवि को 2.5 करोड़ रुपए देते हैं। जी हां, आपको जानकर हैरानी हो रही होगी कि रवि की फीस शेरा से कहीं ज्यादा है।
4 of 6
आमिर खान
अब जान लीजिए कि मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट अपने बॉडीगार्ड युवराज घोरपड़े को कितनी फीस देते हैं। आमिर खान की सिक्योरिटी की सारी जिम्मेदारी घोरपड़े ही संभालते हैं। इसके लिए घोरपड़े को 2 करोड़ रुपए सालाना सैलरी मिलती है।
विज्ञापन
5 of 6
अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की सिक्योरिटी की जिम्मेदारी जीतेंद्र शिंदे की है। जब फैंस की भीड़ से अमिताभ बच्चन घिर जाते हैं तो जीतेंद्र ही बिग बी का पूरा ध्यान रखते हैं। इस काम के लिए जीतेंद्र को 1.5 करोड़ रुपए सैलरी दी जाती है।
अब बारी है अक्षय कुमार की। अक्षय कुमार भले ही मार्शल आर्ट में पारंगत हैं लेकिन जब बात खुद की सुरक्षा की आती है तो इसका पूरा जिम्मा उनके बॉडीगार्ड श्रेयसे ठेले के हाथ में रहता है। श्रेयस को अक्षय की सिक्योरिटी के बदले 1.2 करोड़ रुपए सालाना सैलरी मिलती है।